3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ की छोरी बजा रही मायानगरी में अदायगी का डंका, नेगेटिव रोल से जीतना है ऑडियंस का दिल

मायानगरी में तमाम ऐसे चेहरे हैं, जिनका ताल्लुक यूपी से है। इन तमाम चेहरों में लखनऊ की नमिता दुबे आगामी शो बेपनाह में नजर आएंगी

2 min read
Google source verification
namita

करिश्मा लालवानी

लखनऊ. मायानगरी में तमाम ऐसे चेहरे हैं, जिनका ताल्लुक यूपी से है। वो चाहे बरेली की प्रियंका चोपड़ा हों या फिर लखनऊ की अनुपमा राग जो मुंबई में सिंगर हैं। इनकी ही तरह मायानगरी में अपनी अजायगी का डंका बजा रही हैं लखनऊ की नमिता दुबे, जो आगामी शो बेपनाह में जेनिफर विंगेट, हर्षद चोपड़ा और सहबान अजीम के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी।

ये है आशिकी से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत करने वालीं नमिता लखनऊ में पली बड़ी हैं। उन्होंने ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज से पढ़ाई की है। लखनऊ के कपूरथला की गलियारों में अपना बचपन बिताने वालीं नमिता ने शो बड़े भईया की दुल्हनिया में लीड रोल कर ऑडियंस की वाहवाही बटोरी। नमिता एक अच्छी अभिनेत्री तो हैं ही लेकिन बचपन में उनका इस फील्ड में आने का कोई इरादा नहीं था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

बनना था टीचर लेकिन बन गई एक्टर

नमिता शायद एक्टर नहीं होतीं अगर उन्होंने दिल्ली का रुख न किया होता। इंग्लिश लिट्रेचर में एडमिशन लेने के लिए नमिता ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। एक्टर बनने की एक इच्छा मन में थी तो, लेकिन पढ़ाई के चलते वो दबी हुई थी।

लखनऊ की हर बात ही निराली है

लखनऊ एक ऐसा शहर है जहां कभी भी आने का जी चाहे। ये बहुत छोटा शहर भी नहीं है और मेट्रो सिटी भी सही मायनों में नहीं है। इस शहर के कल्चर, तहजीब, लहजा और मिजाज की बात हर दूसरे शहर से अलग है।

ग्रे शेड रोल से करना है ऑडिसंस के दिलों पर राज

आगामी शो बेपनाह में नमिता पॉजिटिव रोल में हैं लेकिन उनकी तमन्ना नेगेटिव रोल करने की है। उन्हें हिरोइन से ज्यादा विलेन बनने में दिलचस्पी है। बदलापुर के वरुण धवन के जैसा किरदार निभा कर वे अपनी अदायगी को नया प्लैटफॉर्म देना चाहती हैं।

Story Loader