8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

केबीसी में 5 करोड़ जीतने वाले सुशील कुमार ने बयां किया दर्द, बोले- ‘शो को जीतने के बाद शुरू हुआ बुरा वक्त’

'कौन बनेगा करोड़पति' जल्द ही 13वें सीजन के साथ टीवी पर जल्द ही दस्तक देना वाला है। इस शो ने कई लोगों की किस्मत को बदला है। जिनमें से एक सुशील कुमार, जिन्होंने 5 करोड़ रुपए जीतकर धमाका कर दिया था। इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद भी सुशील कुमार का बुरा वक्त खत्म नहीं हुआ। जानें सुशील कुमार की जिंदगी से जुड़ा ये किस्सा।  

4 min read
Google source verification
Kaun Banega Crorepati Winner Sushil Kumar

Kaun Banega Crorepati Winner Sushil Kumar

नई दिल्ली। टीवी का मोस्ट पॉपुलर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अपना 13वां सीज़न लेकर जल्द ही आने वाला है। एक बार फिर से आम लोग अपने ज्ञान के भंडार से खूब धनराशि जीतेगें। केबीसी ने अब तक कई लोगों की जिंदगियों को बदला है। जिनमें से एक हैं केबीसी 5 के विजेता सुशील कुमार। सुशील कुमार केबीसी 5 में 5 करोड़ की धनराशि अपने नाम की थी। साथ ही सुशील कुमार के ज्ञान से अमिताभ बच्चन भी काफी इम्प्रेस हुए थे।

केबीसी जीतने के बाद शुरू हुआ बुरा वक्त

शो में हिस्सा लेते हुए सुशील कुमार ने बताया था कि वो एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उनकी जिंदगी में काफी परेशानियां हैं। शो से 5 करोड़ रुपए जीतने के बाद उन्होंने अपने हर सपने को पूरा करने की बात कही थी। वहीं सुशील कुमार के एक पोस्ट ने सबको हैरान करके रख दिया। सुशील कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था। जिसमें उन्होंने बताया कि शो को जीतने के बाद उनका बुरा समय शुरू हो गया था।

पोस्ट लिख बयां किया दर्द

सुशील कुमार ने अपने पोस्ट में कहा था कि "2015-16 का समय मेरे लिए काफी मुश्किल था। मैं लोकल सेलिब्रिटी होने के नाते बिहार में अलग-अलग जगह पर महीने में 10 से 15 शोज अटेंड करता था। इसी बीच मैं अपनी पढ़ाई से भी दूर होता जा रहा था, क्योंकि मैं एक लोकल फिगर था। उस समय मैं मीडिया को बहुत गंभीरता से लेता था। असल में कई बार कई पत्रकार मेरा इंटरव्यू लेते और मेरे बारें लिखते। मुझे उनसे बात करने का कोई भी एक्सपीरियंस नहीं था।

लेकिन बावजूद इसके मैं अपने बिजनेस और अन्य चीज़ों के बारें में बता दिया करता था। ताकि लोगों को ये ना लगे कि मैं बेरोजगार हूं। इस पोस्ट में सुशील ने बताया कि उनका बिजनेस कुछ ही दिनों में खराब हो जाया करता था।"

यह भी पढ़ें- बिग बॉस में शिल्पा शेट्टी को देख फूट-फूट कर रोने लगीं शमिता शेट्टी, बहन ने बताया घर का हाल

पढ़ाई से हो गए थे दूर

सुशील कुमार ने बताया कि "केबीसी के बाद वो भलाई करने वाला इंसान बन गए थे। वो गुपचुप तरीके से दान करते थे। जोकि उन्हें पसंद था। वो एक महीने में कई इवेंट अटेंड करते और वो पैसे डोनेट कर दिया करते थे। जिसकी वजह से लोगों ने उनके साथ धोखा किया। जो उन्हें बहुत देर बाद पता चला। पढ़ाई से दूरी हो जानें की वजह से उन्हें दूसरों से बात करते हुए काफी हिचकिचाहट होती थी।"

शराब और सिगरेट की लगी बुरी आदत

यही नहीं सुशील कुमार को शराब और धूम्रपान की भी लत लग चुकी थी। अपने कंगाल होने की कहानी खुद ही सुशील कुमार ने बताई थी। उनका कहना था कि जो भी ये सुनेगा उसे फिल्मी कहानी लगेगी। सुशील ने बताया कि एक रात वो फिल्म देख रहे थे और उनकी पत्नी उन पर गुस्सा करने लगी। जिसके बाद वो पत्नी से गुस्सा होकर घर के बाहर चले गए। इसके बाद एक अंग्रेजी अखबार के पत्रकार ने उन्हें फोन किया।

फिल्मों में किस्मत अजमाने पहुंचे मुंबई

पत्रकार संग फोन पर बात करते हुए उनसे एक ऐसा प्रश्न पूछा गया जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उनका केबीसी से जीता हुआ पैसा खत्म हो गया है और अब वो दो गाय पाल रहे हैं। वो गाय का दूध बेचकर अपना गुज़ारा कर रहे हैं। जैसे ही ये खबरें फैलने लगी सुशील कुमार ने सब से किनारा कर लिया। सुशील कुमार ने बताया कि उन्हें फिल्मों में दिलचस्पी थी, इसलिए उन्होंने मुंबई आकर अपनी किस्मत भी आजमाई।

यह भी पढ़ें- अनायरा-त्रिशान ने मनाया रक्षाबंधन का त्योहार, पिता कपिल शर्मा ने शेयर की क्यूट तस्वीरें

पर्यायवरण को स्वच्छ बनाने में जुटे

सुशील कुमार के मुताबिक वो फिल्मों में दिलचस्पी के चलते मुंबई आए। जहां उन्होंने फिल्मी दुनिया के बारें में सीखा। सुशील ने बताया कि वो एक दोस्त के साथ रहे और उन्होंने एक स्क्रिप्ट लिखीं। एक प्रोड्यूसर ने वो स्क्रिप्ट 20 हज़ार रुपए में खरीद भी ली। जिसके बाद वो बिहार वापस गए और टीचर बन गए। समय के साथ उन्होंने शराब और सिगरेट पीना भी छोड़ दिया। अब सुशील कुमार पर्यायवरण को स्वच्छ बनाने में जुट गए हैं।