
khatron ke khiladi 9
स्टंट शो 'Khatron Ke Khiladi' के सीजन 9 को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। खबरों के अनुसार इस शो के विनर का नाम लीक हो गया है। बताया जा रहा है कि 'खतरों के खिलाड़ी 9' का फाइनल एपिसोड शूट कर लिया गया हैं। इसके साथ ही इस सीजन का विनर भी मिल चुका है। विनर का नाम जानकर आप भी चौंक जाएंगे। सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है।
खबरों के अनुसार इस शो के आखिर में जबरदस्त टककर देने वाले तीन कंटेस्टेंट पुनीत पाठक, आदित्य नारायण और रिद्धिमा शर्मा होंगे। इस शो के लास्ट एपिसोड में सबसे खतरनाक टास्क दिखाया जाने वाला है। ये एपिसोड काफी रोमांचक होगा क्योंकि इसमें डर के साथ-साथ इमोशनल एलीमेंट भी रखा गया।
सोशल मीडिया पर खबर चल रही है की इन तीन कंटेस्टेंट पुनीत, आदित्य और रिद्धिमा के बीच तगड़ी टक्कर तो होगी, लेकिन विनर सिर्फ एक ही होगा। सूत्रों की मानें तो इस बाद 'खतरों के खिलाड़ी 9' के विनर पुनीत पाठक बनेंगे। पुनीत शुरुआत से ही हर टास्क को शानदार तरीके से करते हुए नजर आए हैं। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो समय में ही पता चलेगा।
Published on:
17 Feb 2019 12:59 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
