2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क हादसे में दो की मौत, दो घायल, मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे थे

राष्ट्रीय राजमार्ग पर लुलहारा मोड़ के समीप शनिवार को सड़क हादसे में कार सवार दो जनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो अन्य सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Rohit Sharma

Mar 18, 2017

राष्ट्रीय राजमार्ग पर लुलहारा मोड़ के समीप शनिवार को सड़क हादसे में कार सवार दो जनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो अन्य सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने निजी वाहनों की सहायता से घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जबकि, दोनों मृतकों के शव को जिला चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवा दिया।
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद हापुड़ निवासी तरुण त्यागी (32) पुत्र तपेश्वर तयागी अपने साथियों के साथ कार से मेहन्दीपुर बालाजी दर्शन करके वापिस आ रहे थे।

इसी दौरान लुलहारा मोड़ से हाइवे पर अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली सामने आ गई, जिससे कार टकरा गई। हादसे में तरुण त्यागी सहित हर्ष त्यागी (30) पुत्र निरंजन शर्मा की मौके पर मौत हो गई। जबकि, गाजियाबाद हापुड़ निवासी विपिन शर्मा (30) पुत्र पवन शर्मा व बुराडी नई दिल्ली निवासी लक्ष्य त्यागी (22) पुत्र सुबोध त्यागी घायल हो गए।

घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने करही रोड पर सडक किनारे खड़ी ट्रॉली को जब्त कर लिया। घटना के बाद पुलिस ने समीपवर्ती लोगों की सहायता से घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

उधर पुलिस ने परिजनों के नही पहुंचने पर दोनों मृतकों के शव को जिला चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवा दिया। इस संदर्भ में समाचार लिखे जाने तक पुलिस में कोई मामला दर्ज नही हुआ।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग