9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maha Shivratri : भगवान शिव बनकर दर्शकों का इन 17 एक्टर्स ने जीता है दिल, शिव के नाम से घर-घर में है पहचान

आज महाशिवरात्रि का त्योहार पूरी आस्था से लोग देशभर में मना रहे हैं। इस मौके पर यहां हम दिखाने जा रहे हैं उन ऐक्टर्स की तस्वीरें, जो भगवान शिव की भूमिका में घर-घर में फेमस हुए।

5 min read
Google source verification
Maha Shivratri : भगवान शिव बनकर दर्शकों का इन 17 एक्टर्स ने जीता है दिल, शिव के नाम से घर-घर में है पहचान

Maha Shivratri : भगवान शिव बनकर दर्शकों का इन 17 एक्टर्स ने जीता है दिल, शिव के नाम से घर-घर में है पहचान

हिन्दू देवी-देवताओं में प्रभु शिव शंकर एक ऐसे देवता हैं जिन्हें शायद सबसे ज़्यादा पूजा जाता है। भगवान शिव को सभी देवताओं में जितना सरल माना जाता है उतने ही वो रहस्यमयी भी। एक तरफ जहां शिव जी भूत प्रेतों से घिरे रहते हैं वहीं दूसरी तरफ वो नृत्य के भी सृजनकर्ता हैं। एक तरफ वो सती के प्रेम में सब कुछ भुला देने वाले अंतहीन प्रेमी हैं, तो दूसरी तरफ गुस्सा आने पर दुनिया भस्म कर देने वाले तांडवकर्ता भी। कहा जाता है महाशिवरात्री के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। भगवान शिव इन कहानियों को पर्दे पर कई बार दिखाया गया है, चाहे फिर वो बॉलीवुड हो या फिर छोटा पर्दा।

आज महाशिवरात्री के इस खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं है टीवी पर भगवान शिव के किरदार में सबसे ज्यादा पसंद किए गए एक्टर्स के बारे में। बात टीवी की आती है तो यहां धर्मिक शोज की सबसे तगड़ी फैन फॉलोइंग है। शायद यही कारण है कि मेकर्स अलग-अलग दौर में भगवान शिव से जुड़े कार्यक्रमों को दिखाते रहे हैं. वहीं इस किरदार से इंडस्ट्री के कई एक्टर्स घर-घर में जाना-पहचाना चेहरा बन गए थे।


हिमांशु सोनी


टीवी एक्टर हिमांशु सोनी ने सीरियल 'नीली छतरी वाले' में शिवाय का किरदार निभाया था। हल्की फिल्की कॉमेडी पर बेस्ड इस शो में हिमांशु भगवान शिव बनकर अपने भक्त को मुश्किल वक्त में गाइड करते दिखे थे।


रोहित बख्शी


स्टार प्लस के सुपरहिट शो 'सिया के राम' में रोहित बख्शी ने भगवान शिव का किरदार निभाया था। इस शो में श्रीराम की भूमिका में पॉपुलर हुए आशीष शर्मा और सीता बनीं मदिराक्षी मुन्दले के बीच रोहित दर्शकों में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हुए थे।


सौरभ राज जैन


सौरभ राज जैन ने कई पौराणिक शो में काम किया है। सौरभ राज जैन ने 'महाकाली' में भगवान शिव का रोल प्ले किया था।


मोहित रैना


टीवी सीरियल 'देवों के देव' में मोहित रैना ने भगवान शिव की भूमिका निभाकर इंडस्ट्री में अपनी एक नई पहचान बनाई है। भगवान शिव की भूमिका में लोगों ने इन्हें काफी पसंद किया है। आज भी लोग इन्हें भगवान शिव के नाम से पुकारा करते है। इसी वजह से इन्हें इंडस्ट्री में कई बेहतर काम मिल रहे है।


गुरमीत चौधरी


'रामायण' से 2000 के दशक के अंत में अपने टेलिविजन करियर की शुरुआत करने वाले हैंडसम ऐक्टर गुरमीत चौधरी भगवान शिव के रोल में छा गए थे। इस रोल में उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया और वह खूब पॉप्युलर हुए।


अरुण गोविल


टीवी पर भगवान राम के किरदार से घर-घर में मशहूर हुए एक्टर अरुण गोविल को कैसे भूल सकते हैं। उन्होंने शो 'शिव महिमा' में अपने रोल से लोगों का दिल जीता था।


यशोधन राणा


दूरदर्शन के सीरियल 'ओम नमः शिवाय' में भगवान शिव का किरदार रचने के लिए 9 साल तक रिसर्च की गई थी। डायरेक्टर धीरज कुमार के इस सीरियल ने पहली बार टीवी पर भगवान शिव को दिखाया था। 90 के दौर में आए इस सीरियल में यशोधन राणा ने इतना शानदार अभिनय किया कि लोग असल जिंदगी में उन्हें शिव जी समझने लगे थे।


समर जय सिंह


एक्टर समर जय सिंह ने चर्चित टीवी शो 'ओम नमः शिवाय' में भगवान शिव की भूमिका निभाई थी। लोगों ने उनके इस रोल को काफी पंसद किया।


अमित मेहरा


अमित मेहरा हनुमान के रूप में सबसे पहले पर्दे पर दिखाई दिए थे। बाद में उन्होंने 'संकटमोचन महाबली हनुमान' सीरियल में शिव की भूमिका अदा करके इंडस्ट्री में अपनी एक नई पहचान बनाई। आपको बता दें, कि अमित मेहरा पहले मॉडलिंग किया करते थे। शिव की भूमिका निभाने के बाद उन्हें खतरों के खिलाड़ी जैसे टीवी शो में भी देखा गया था।

यह भी पढ़ें:जेल से निकलने के 4 महीने बाद पटरी पर लौटी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की लाइफ, दोस्त की पार्टी में जान्हवी कपूर और अहान शेट्टी के साथ आए नजर


सुनील शर्मा


एक नहीं बल्कि दो बार भगवान शिव के रोल में नजर आ चुके हैं ऐक्टर सुनील शर्मा। 'श्री गणेश' और 'जय मां वैष्णो देवी' शोज़ में महादेव की भूमिका में छा गए थे सुनील शर्मा।


मुकेश सोलंकी


'गणेश लीला' सीरियल से भगवान शिव के रूप में खास पहचान बनाने वाले मुकेश सोलंकी ने अपनी अदाकारी से इस रोल को जीवंत बनाने का पूरा प्रयास किया और उसमें बहुत हद तक उन्हे सफलता भी मिली।


विजय कवीश


रामानंद सागर की 'रामायण' को सभी घरों में लोगों ने खूब पसंद किया। इस 'रामायण' में विजय कवीश ने भगवान शिव का रोल प्ले किया था।


संतोष शुक्ला


टेलीविजन पर आने वाला 'जय जय शिव शंकर' सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाले संतोष शुक्ला कलर्स पर आने वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस' में एक कंटेस्टेंट के रूप में देखा गया था। भगवान शिव की भूमिका निभाने से आज उनकी पहचान इंडस्ट्री में अच्छी छबी बनी हुई है।


तरूण खन्ना


तरूण खन्ना ने एक से अधिक सीरियल में भगवान शिव का रोल किया है। उन्होंने 'संतोषी मां', 'कर्मफल दाता-शनि', 'परमावतार श्री कृष्ण', 'राम सिया के लव कुश' और 'नमः लक्ष्मी नारायण' में महादेव का रोल प्ले किया।


कुशाल पंजाबी


कुशाल पंजाबी भी उन कलाकारों में से एक है जिन्हे भगवान शिव के रोल के लिए याद किया जाता है। 26 दिसंबर, 2019 को आत्महत्या कर दुनिया को अलविदा कह दिया। कुशाल पंजाबी ने स्टार भारत के चर्चित शो 'क्या हाल मिस्टर पांचाल' में भगवान शिव का रोल निभाया था। हालांकि बाकी शो से अलग ये एक कॉमेडी ड्रामा था लेकिन इसमें कुशाल पंजाबी के रोल को अकसर याद किया जाता है।


मलखान सिंह


एक्टर मलखान सिंह ने 'विघ्नहर्ता गणेश' में भगवान शिव का रोल किया। मलखान सिंह को लेकर कहा जाता है कि वह महादेव के बड़े भक्त हैं।


दारा सिंह


बड़े पर्दे पर 1974 में फिल्म आई थी 'हर-हर महादेव', जिसमें महादेव यानि भोलेनाथ की भूमिका में नज़र आए थे दारा सिंह। इस रोल के लिए दारा सिंह को आज भी याद किया जाता है। इस फिल्म का एक गाना 'डमरू वाले बाबा चले ब्याह रचाने' काफी फेमस हुआ था। जिसे आज भी महाशिवरात्रि के मौके पर लोग जरूर सुनते हैं।

यह भी पढ़ें: फरहान अख्तर और अपने बारे में ऐसी बातें सुन भड़की गौहर खान, कहा - 'शर्म आनी चाहिए, दुनिया में खून-खराबा हो रहा है, और कुछ चैनल झूठी खबर चला रहे हैं'