1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फरहान अख्तर और अपने बारे में ऐसी बातें सुन भड़की गौहर खान, कहा – ‘शर्म आनी चाहिए, दुनिया में खून-खराबा हो रहा है, और कुछ चैनल झूठी खबर चला रहे हैं’

गौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं औऱ अपने बेबाक स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। गौहर औऱ शिबानी दांडेकर एक शो में को-कंटेस्टेंट भी रह चुके हैं। गौहर खान ने फरहान और शिबानी को शादी की बधाइयां भी दी। मगर इसी बीच गौहर खान को लेकर कुछ ऐसी खबरें आने लगी जिसे वो मीडिया पर भड़कती नजर आईं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 28 Feb 2022, 9:18 PM IST

फरहान अख्तर को बताया गौहर खान का क्रश तो एक्ट्रेस को आया गुस्सा

फरहान अख्तर को बताया गौहर खान का क्रश तो एक्ट्रेस को आया गुस्सा

हाल ही में एक इंटिमेट सेरेमनी के दौरान फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने शादी की थी। इन दोनों के शादी के समारोह में बहुत से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे। जिसके बाद यह खबरे सामने आ रही थीं कि गौहर खान और फरहान अख्तर की बीवी शिबानी दांडेकर के बीच में झगड़ा चल रही है। इस झगड़े की वजह कोई और नहीं बल्कि फरहान अख्तर बताए जा रहे थे। इन अफवाहों को लेकर कुछ खबरें भी सामने आईं जिनको फटकार लगाते हुए गौहर खान ने अब जाकर चुप्पी तोड़ी है। गौहर खान ने इन सभी अफवाहों को गलत बताते हुए इन सभी मीडिया चैनल की जमकर क्लास लगाई है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान किसी भी मुद्दे पर अपने बातों को खुलकर रखने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी को लेकर दिए गए बयान से गौहर खान सुर्खियों में बनी हुई हैं। मीडिया द्वारा फरहान-शिबानी की शादी को लेकर पूछे गए सवालों पर गौहर ने इस जोड़ी को शुभकामनाएं दी थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था शिबानी और मैंने एक साथ रिएलिटी शो 'आई कैन डू दैट' किया था। जिसे फरहान अख्तर ने होस्ट किया था। गौहर ने बताया था कि इस शो में सभी लड़कियों को फरहान अख्तर पर क्रश था।


ऐसे में इस बात को कुछ रिपोर्ट्स में तोड़ मरोड़ कर पेशकिया गया। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि- 'गौहर खान को फरहान अख्तर पर क्रश था'। इसे गौहर खान ने नोटिस कर लिया। ऐसे में गौहर खान काफी नाराज हो गईं और फूट पड़ीं। गौहर ने इस दौरान ट्विटर पर उस खबर के लिंक को शेयर कर मीडिया पोर्टल पर अपना गुस्सा जाहिर किया।

गौहर खान ने ट्वीट करते हुए लिखा - "ओह माय गॉड! तुम लोग सच में बड़े हास्यास्पद और बुरे हो। पहले तो मैं बता दूं कि मुझसे पूछा गया था कि मैं कितनी खुश हूं उन दोनों की शादी को लेकर। इसके बाद पूछा गया था कि क्या मुझे शो 'आई कैन डू दैड' में इन दोनों की लाइकिंग के बारे में पता था? क्योंकि ये शो हमने साथ में किया था तो इसपर मैंने कहा था कि सभी कंटेस्टेंट्स का उस वक्त फरहान पर क्रश था।"

गौहर ने आगे लिखा - "फरहान हमारे स्टार होस्ट थे। मैं उन दोनों के लिए बहुत खुश हूं कि फरहान औऱ शिबानी ने शादी की। अच्छे और खूबसूरत मोमेंट में भी ऐसी गंदी बातें करते हैं आप, डिस्गस्टिंग, सिक। प्लीज उनके खूबसूरत पल खराब न करें, मैं बता नहीं सकती कि कैसे ये बीमार मानसिकता के लोग काम करते हैं।"

इसके अलावा गौहर खान ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा - "शर्म आनी चाहिए, जब दुनिया में युद्ध के हालात बने हुए हैं, लोग मर रहे हैं, उनके पास रोजी-रोटी नहीं है, खून-खराबा और नफरत फैलाई जा रही है। ऐसे में कुछ चैनल झूठी खबरें चला रहे हैं। लानत है।"

गौहर खान ने ऐसे समय में बेबुनियादी कहानियों को फैलाने के लिए मीडिया को फटकार लगाई, जब दुनिया एक युद्ध और लोगों को मरते हुए देख रही थी। अपने ट्वीट में गौहर खान ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रही वॉर का जिक्र किया है। ऐसे में फैंस भी गौहर खान का सपोर्ट कर रहे हैं।


आपको बता दें, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने 19 फरवरी 2021 को खंडाला में शादी की। इस शादी में दोनों एक्टर्स के करीबी रिश्तेदार और फ्रेंड्स शामिल थे। गौहर किसी भी गलत बात पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती। जब बात उनके स्वाभिमान या देश की हो, तो गौहर को हमेशा आगे बढ़कर अपना पक्ष रखते देखा गया है। फरहान और गौहर के बारे में कही गई ये बात गौहर को जरा भी पसंद नहीं आई है। इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है। बात करें गौहर खान के वर्कफ्रंट की तो वह फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बिजी हैं। उन्होंने कोरियोग्राफर जैद दरबार से दिसंबर 2022 में शादी की थी।