scriptजेल से निकलने के 4 महीने बाद पटरी पर लौटी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की लाइफ, दोस्त की पार्टी में जान्हवी कपूर और अहान शेट्टी के साथ आए नजर | Shah Rukh Khan's Son Aryan Khan spotted at late night Party | Patrika News
बॉलीवुड

जेल से निकलने के 4 महीने बाद पटरी पर लौटी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की लाइफ, दोस्त की पार्टी में जान्हवी कपूर और अहान शेट्टी के साथ आए नजर

ड्रग्स केस में जेल की हवा खाने के बाद बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान की जिंदगी एक बार फिर से पटरी पर वापस लौट रही है। हाल ही में उन्हें एक पार्टी में जाते हुए स्पॉट किया गया।

नई दिल्लीFeb 28, 2022 / 11:37 pm

Archana Keshri

जेल से निकलने के 4 महीने बाद पटरी पर लौटी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की लाइफ, दोस्त की पार्टी में जान्हवी कपूर और अहान शेट्टी के साथ आए नजर

जेल से निकलने के 4 महीने बाद पटरी पर लौटी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की लाइफ, दोस्त की पार्टी में जान्हवी कपूर और अहान शेट्टी के साथ आए नजर

आर्यन खान हाल ही में आईपीएल के प्री ऑक्शन इवेंट में नजर आए थे। अब आर्यन अपने खास दोस्त अहान शेट्टी और जान्हवी कपूर के साथ पार्टी करते हुए स्पॉट किए गए। आर्यन खान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
बॉलीवुड फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले जान्हवी और अहान पार्टी में शामिल हुए और फिर बाद में आर्यन खान ने एंट्री की। ये दूसरी बार है जब आर्यन अपने ड्रग केस के बाद पब्लिकली स्पॉट किये गये हों। इससे पहले उन्हें आईपीएल ऑक्शन के इवेंट पर देखा गया था।
जिसके बाद उन्हें फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की पार्टी में बहन सुहाना खाना और मम्मी गौरी खान के साथ देखा गया। वहीं, 27 फरवरी को उन्हें अपने खास दोस्त अहान शेट्टी और जान्हवी कपूर के साथ पार्टी करते हुए स्पॉट किया गया।
आर्यन खान ने व्हाइट कलर की टी शर्ट पहनी हुई है। आर्यन खान के अलावा जान्हवी कपूर भी इस पार्टी में शामिल हुई। वह स्ट्रैपी ब्लैक मिडी ड्रेस में नजर आई। सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी पार्टी में नजर आए थे। आर्यन खान फोटोग्राफर्स के सामने कार में ही बैठे हुए थे। अहान शेट्टी ने जहां फोटोग्राफर्स को पोज दिए। वहीं, जान्हवी कपूर अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने के लिए जल्दी में थीं।

यह भी पढ़ें

कंगना रनौत ने आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के जबरदस्त कलेक्शन को बताया ‘मूवी माफिया का गणित’

साथ ही आपको बताते चलें, हाल में खबरें सामने आई थी कि आर्यन भी पिता के नक्शेकदम पर चल कर फिल्म इंडस्ट्री ज्वाइन कर रहे हैं। लेकिन वो एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत नहीं कर रहे हैं, बल्कि वेब सीरीज के लिए लिखने का काम करेंगे। पिंकविला ने जानकारी दी थी कि आर्यन पिता के प्रोडक्शन रेड चिल्लीज एंटरटेनमेंट तले बनने वाली वेब सीरीज एक फैन पर आधारित होगी जिसकी कहानी आर्यन खान लिखेंगे। इस वेब सीरीज की कहानी को बिलाल सिद्धकी साथ में लिखेंगे।
बता दें, अक्टूबर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज जहाज पर छापेमारी के दौरान आर्यन खान समेत कई अन्य लोगों को पकड़ा था। 3 अक्टूबर को लंबी पूछताठ के बाद आर्यन को गिरफ्तार कर लिया गया। 7 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में रहने के बाद 8 अक्टूबर को उन्हें ऑर्थर जेल भेज दिया गया। वहीं आर्यन को 30 अक्टूबर को जेल से रिहा कर दिया गया।

यह भी पढ़ें

फरहान अख्तर और अपने बारे में ऐसी बातें सुन भड़की गौहर खान, कहा – ‘शर्म आनी चाहिए, दुनिया में खून-खराबा हो रहा है, और कुछ चैनल झूठी खबर चला रहे हैं’

Home / Entertainment / Bollywood / जेल से निकलने के 4 महीने बाद पटरी पर लौटी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की लाइफ, दोस्त की पार्टी में जान्हवी कपूर और अहान शेट्टी के साथ आए नजर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो