1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कंगना रनौत ने आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के जबरदस्त कलेक्शन को बताया ‘मूवी माफिया का गणित’

संजय लीला भंसाली के नर्देशन में बनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने महज दो-तीन दिनों में कलेक्शन के मामले में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। कंगना रनौत ने संजय लीला भंसाली को आड़े हाथों लेते हुए बिना नाम लिए बॉक्स ऑफिस में हो रहे इसके जबरदस्त कलेक्शन को मूवी माफिया का गणित करार दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 28 Feb 2022, 4:24 PM IST

कंगना रनौत ने आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के जबरदस्त कलेक्शन को बताया 'मूवी माफिया का गणित'

कंगना रनौत ने आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के जबरदस्त कलेक्शन को बताया 'मूवी माफिया का गणित'

कंगना रनौत ने एक बार फिर आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी पर तंज कसा है। इस बार, एक्ट्रेस ने संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी बॉक्स ऑफिस कमाई पर कमेंट किया है। हाल ही में, कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म 'धाकड़' की कुछ तस्वीरें शेयर करने के साथ लिए आशा व्यक्त की कि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ देगा।

अपनी बहन के इस पोस्ट को टैग करते हुए कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा, "यह मेरे बनाम उनके बारे में लड़ाई नहीं है … एक अन्य पोस्ट में, रंगोली ने उल्लेख किया कि उस समय 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी फिल्मों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करने के बावजूद, कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका' बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बनी।


कंगना ने एक पोस्ट के साथ जवाब देते हुए लिखा, "मूवी माफिया गणित... 75 करोड़ की फिल्म तीन दिनों में 43 करोड़ कर लेती है और वे इसे अल्ट्रा डिजास्टर कहते हैं...160 करोड़ की फिल्म 35 करोड़ करती है और यह सुपरहिट है।" इस पोस्ट में उन्होंने हंसते हुए और ताली बजाते हुए इमोजी भी शेयर की है।

यह भी पढ़ें:इन एक्टर्स ने खुद से उम्र में बड़ी एक्ट्रेस संग की शादी, कोई 3 महीने तो कोई है 12 साल बड़ी


कंगना रनौत ने इससे पहले आलिया भट्ट का नाम लिए बगैर कहा था, 'पापा की परी' इस शुक्रवार 200 करोड़ बॉक्स ऑफिस पर राख कर देगी। उसने कहा कि "फिल्म की सबसे बड़ी कमी गलत कास्टिंग है।


इस बीच, आलिया भट्ट ने इन बयानों पर चुप्पी साधी हुई है। जूम की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान आलिया भट्ट ने कथित तौर पर कोलकाता में 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए एक प्रेस कार्यक्रम में कहा, "भगवान कृष्ण ने गीता में कहा था, कार्रवाई में निष्क्रियता है। मैं यही कहूंगी।"

यह भी पढ़ें: दिल्ली हाइकोर्ट ने अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'पृथ्वीराज' का टाइटल बदलने की याचिका पर विचार करने से किया इंकार, 10 जून को रिलीज होगी फिल्म