scriptइन एक्टर्स ने खुद से उम्र में बड़ी एक्ट्रेस संग की शादी, कोई 3 महीने तो कोई है 12 साल बड़ी | Farhan Akhtar to Dhanush, Actors who are Younger than their Wives | Patrika News
नई दिल्ली

इन एक्टर्स ने खुद से उम्र में बड़ी एक्ट्रेस संग की शादी, कोई 3 महीने तो कोई है 12 साल बड़ी

जब प्यार होता है तो उम्र मायने नहीं रखती। इस बात को बॉलीवुड के कई सितारों ने साबित किया है, जिन्होंने अपने से बड़ी उम्र की महिलाओं से प्यार किया और शादी करके शानदार जीवन बिता रहे हैं।

नई दिल्लीFeb 28, 2022 / 02:35 pm

Archana Keshri

इन एक्टर्स ने खुद से उम्र में बड़ी एक्ट्रेस संग की शादी, कोई 3 महीने तो कोई है 12 साल बड़ी

इन एक्टर्स ने खुद से उम्र में बड़ी एक्ट्रेस संग की शादी, कोई 3 महीने तो कोई है 12 साल बड़ी

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज न केवल पर्दे पर बल्कि रीयल जिंदगी में भी कई बार इतने डेयरिंग स्टेप उठाते हैं कि वे लोगों के लिए मिसाल बन जाते हैं। भले ही फिल्मों में रोल को लेकर ये बहुत चूज़ी होते होंगे, लेकिन जब बात प्यार की आती है तो दिल के आगे फिर ये किसी की नहीं सुनते। आज हम आपको उन बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी उम्र से बड़ी एक्ट्रेस को अपना हमसफर चुना है।
तो आइए जानते हैं उन एक्टर्स के बारे में जिन्होंने उम्र के फासले को दर किनार करके अपने से बड़ी उम्र की हीरोइन से शादी कर एक दूजे का हाथ थामा।

abhishek_bachchan_and_aishwarya_rai_1.jpg

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय


अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय से 2 साल छोटे हैं। उनके रिश्तों को लेकर तमाम कयासबाजी चलती रहती थी, क्योंकि दोनों शादी से पहले कभी खुल कर समाज में नजर नहीं आए। 20 अप्रैल, 2007 को उन्होंने शादी कर ली। ऐश्वर्या के साथ मांगलिक योग जुड़ा हुआ था, लेकिन इससे दोनों के रिश्तों पर फर्क नहीं पड़ा। साल 2011 में दोनों प्यारी बेटी आराध्या के माता-पिता बने थे और अपनी लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।

shirish_kunder_and_farah_khan.jpg

शिरीष कुंदर और फराह खान


निर्देशक शिरीष कुंदर ने उम्र में 8 साल बड़ी कोरियोग्राफर फराह खान से शादी की है। फराह और शिरीष कुंदर के धर्म भी अलग हैं। उन्होंने 2004 में शादी की थी और अब उनकी दो बेटियां और एक बेटा है।

karan_singh_grover_and_bipasha_basu.jpg

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु


करण सिंह ग्रोवर बिपाशा बसु से उम्र में 4 साल छोटे हैं। उन्होंने घर वालों की मर्जी के खिलाफ 30 अप्रैल 2016 को मंकी वेडिंग की थी। करण की मां बिपाशा की ज्यादा उम्र की वजह से इस शादी के पक्ष में नहीं थीं, लेकिन करण और बिपाशा ने दिखा दिया है कि उम्र महज एक नंबर है और प्यार का इससे कोई लेना देना नहीं है।

angad_bedi_and_neha_dhupia.jpg

अंगद बेदी और नेहा धूपिया


10 मई 2017 को बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने एक्टर अंगद बेदी से पंजाबी रीति-रिवाज से दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी की थी। अंगद नेहा से करीब 2 साल छोटे हैं। इस वजह से कई सोशल मीडिया यूजर्स नेहा को ट्रोल भी कर चुके हैं। जिसके बाद अंगद ने अपनी पोस्ट के जरिए उन्हें जवाब दिया था।

kunal_khemu_and_soha_ali_khan.jpg

कुणाल खेमू और सोहा अली खान


नवाब पटौदी और शर्मिला टैगोर की एक्‍ट्रेस बेटी सोहा अली खान ने 2015 में कुणाल खेमू से शादी की थी। कुणाल सोहा से 5 साल छोटे हैं। दोनों की एक तीन साल की बेटी है। शादी से पहले सैफ अली खान की बहन सोहा और कुणाल खेमू लिव दो साल तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे।

raj_kundra_and_shilpa_shetty.jpg

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा


शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा से तीन महीने ही बड़ी हैं। उन्होंने 22 नवंबर 2009 को शादी की थी। दोनों की मुलाकात शिल्पा के परफ्यूम ब्रांड ‘एस-2’ की लॉन्चिंग पर हुई थी, और कम ही समय में वे दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूब गए। आज वे दो प्यारे बच्चों वियान और समीशा के पैरेंट्स हैं।

nick_jonas_and_priyanka_chopra.jpg

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा


प्रियंका चोपड़ा ने तो अपने से 11 साल छोटे हॉलीवुड एक्‍टर और सिंगर निक जोनस से शादी की है। दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर करते रहते हैं। अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पेरेंट्स बन गए हैं। सरोगेसी के जरिए प्रियंका मां बनी।

parmeet_sethi_and_archana_puran_singh.jpg

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी


पहली शादी टूटने के गम से गुजर रहीं अर्चना पूरन सिंह की परमीत सेठी से मुलाकात एक दोस्त की पार्टी में हुई थी। परमीत अर्चना से 7 साल छोटे हैं, लेकिन दोनों की केमिस्ट्री ऐसी जमी कि वे चार साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। परमीत के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे, लेकिन विपरीत हालात के बावजूद दोनों ने शादी की। दोनों दो बेटों आर्यमान और आयुष्मान के माता-पिता हैं।

यह भी पढ़ें

कैमरे के सामने कंगना रनौत ने पहनी जालीदार वनपीस, स्टाइल से ज्यादा ड्रेस खींच रहा ध्यान



saif_ali_khan_and_amrita_singh.jpeg

सैफ अली खान और अमृता सिंह

अमृता सिंह उस समय सैफ अली खान के प्यार में दीवानी हो गई थीं, जब वह बॉलीवुड में खुद एक बड़ी स्टार थीं। उस समय सैफ केवल 21 साल के थे, और 1991 में दोनों ने शादी कर ली थी। उस समय अमृता सिंह की उम्र 33 साल थी। हालांकि, इस शादी में सैफ के माता-पिता की रजामंदी शामिल नहीं थी। फिर भी दोनों के बीच उम्र के 12 साल के फासले उनके बीच दूरियां पैदा नहीं कर सके। दोनों ने 13 साल तक रिश्ता निभाने के बाद 2004 में तलाक ले लिया।

arjun_rampal_and_mehr_jesia.jpg

अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया


अर्जुन रामपाल ने उम्र में 2 साल बड़ी मेहर जेसिया से साल 1998 में शादी की थी और 20 साल साथ गुजारे। उनकी दो बेटियां भी हैं लेकिन अब दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं।

aditya_pancholi_and_zarina_wahab.jpg

आदित्य पंचोली और जरीना वहाब


रिश्तों में तमाम उतार-चढ़ाव के बाद जरीना वहाब और आदित्य पंचोली ने 1986 में शादी की थी। आदित्य उनसे 6 साल छोटे थे, लेकिन इससे उनके रिश्ते पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। इनके दो बच्चे सूरज और सना हैं।

vicky_kaushal_and_katrina_kaif.jpg

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ


बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्‍की कौशल 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे। कैटरीना कैफ विक्की कौशल से 5 साल बड़ी हैं। कैटरीन की उम्र अभी 38 साल है तो वहीं विक्की कौशल महज 33 साल के हैं।

sunil_dutt_and_nargis.jpeg

सुनील दत्त और नरगिस


दिग्गज एक्टर सुनील दत्त ने अपने से 1 साल बड़ी एक्ट्रेस नरगिस से शादी की थी। सुनील और नरगिस दत्त दोनों अब इस दुनिया में नहीं हैं। दोनों के तीन बच्चे संजय दत्त, प्रिया दत्त और नम्रता दत्त हैं।

farhan_akhtar_and_adhuna_bhabani.jpg

फरहान अख्तर और अधुना भबानी


डायरेक्टर और एक्टर फरहान अख्तर ने उम्र में 6 साल बड़ी अधुना भाबनी से शादी की थी। अधुना से फरहान की मुलाकात तब हुई थी, जब फरहान फिल्म ‘दिल चाहता है’ की स्क्रिप्ट लिख रहे थे। उन्होंने साल 2000 में शादी कर ली और अब उनकी दो बेटियां हैं। हालांकि, दोनों के रिश्ते में कुछ दिक्कतें आईं, जिसके चलते 2016 में दोनों अलग हो गए। 2017 में उन्होंने तलाक ले लिया। अब जहां दोनों की बेटियां अधुना के साथ रहती है तो वहीं फरहान अख्तर ने शिबानी दांडेकर से शादी कर ली है।

dhanush_and_aishwarya.jpg

धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत


दक्षिण भारत के सुपरस्टार धनुष ने दक्षिण भारतीय फिल्मों के भगवान कहलाने वाले एक्टर रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी की थी। ऐश्वर्या उनसे दो साल बड़ी हैं। दोनों दो बेटों के माता-पिता भी हैं, लेकिन साल 2022 में वह अलग हो गए हैं।

यह भी पढ़ें

दिल्ली हाइकोर्ट ने अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का टाइटल बदलने की याचिका पर विचार करने से किया इंकार, 10 जून को रिलीज होगी फिल्म

Home / New Delhi / इन एक्टर्स ने खुद से उम्र में बड़ी एक्ट्रेस संग की शादी, कोई 3 महीने तो कोई है 12 साल बड़ी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो