1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैमरे के सामने कंगना रनौत ने पहनी जालीदार वनपीस, स्टाइल से ज्यादा ड्रेस खींच रहा ध्यान

कंगना रनौत का मचअवेटेड रियलिटी शो 'लॉक अप' लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस शो के पहले दिन के लुक की तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसके बाद उनकी ड्रेस की चर्चा हर तरफ हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 27 Feb 2022, 11:27 PM IST

kangana_ranaut_lock_upp.jpg

कैमरे के सामने कंगना रनौत ने पहनी जालीदार वनपीस, स्टाइल से ज्यादा ड्रेस खींच रहा ध्यान

कंगना रनौत जल्द ही अपने रियलिटी शो 'लॉक अप' के जरिए दर्शकों से रूबरू होंगी। इस शो में एंटरटेनमेंट जगत के 16 चर्चित चेहरे हिस्सा ले रहे हैं, जो कभी-न-कभी विवादों में रहे हैं। इसमें निशा रावल, मुनव्वर फारुखी जैसे सेलेब्स हिस्सा ले रहे हैं। खास बात यह है कि कंगना रनौत पहली दफा किसी रियलिटी शो को होस्ट कर रही हैं। मगर इस शो के आने से पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कंगना ने सफेद रंग की जालीदार ड्रेस पहन रखी है। ये तस्वीरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों में कंगना ने सफेद रंग का लॉग वनपीस पहन रखा है, जो लॉग होने के साथ-साथ काफी टाइट भी है। इस ड्रेस में दोनों पैरों के साइड से फ्रिल भी लगी हुई है। इन तस्वीरों में कंगना के स्टाइल से ज्यादा फैंस का ध्यान उनकी ये ड्रेस खींच रही है। यह ड्रेस ऊपर से नीचे तक जालीदार है जिसमें एक्ट्रेस के पैर तक झलक रहे हैं। इस तस्वीर में उन्होंने हाई पोनी की हुई है और सटल मेकअप किया हुआ है।

बात करें कंगना के आने वाले शो 'लॉक अप' की तो इस शो के ऑनएयर होने के ठीक एक दिन ही विवादों में फंस गई। हैदराबाद के एक सिविल कोर्ट में एकता कपूर के 'लॉकअप' के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद सिविल कोर्ट ने शो के निर्माताओं के खिलाफ विज्ञापन-अंतरिम निषेधाज्ञा जारी किया है। इस मामले में ऑल्ट बालाजी, बालाजी टेलीफिल्म्स, करण मेडी के एमएक्स प्लेयर और एंडेमोल शाइन के साथ एकता कपूर का नाम भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: जब अभिषेक बच्चन का फोन चुराकर प्रियंका चोपड़ा ने रानी मुखर्जी को भेजा था 'आई मिस यू' का मैसेज, एक्ट्रेस ने दिया था ये जवाब

कोर्ट ने इस मौके पर कई वीडियो क्लिप और ट्रेलर देखने के बाद निर्णय लिया कि शुरुआती तौर पर दोनों में समानता है। 27 फरवरी को 'लॉक अप' रिलीज होने वाला था, कोर्ट ने अब एक अर्जेंट आर्डर जारी किया हैl इसके साथ उन्होंने कहा है कि इसे कहीं पर भी प्रसारित न किया जाए।

यह भी पढ़ें:धर्मेंद्र ने सरेआम ट्रेन में पॉकेट मारते हुए शेयर की तस्वीर, बोले - 'ऐसा कभी मत करना'