1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धर्मेंद्र ने सरेआम ट्रेन में पॉकेट मारते हुए शेयर की तस्वीर, बोले – ‘ऐसा कभी मत करना’

एक्टर धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और चाहने वालों का जमकर एंटरटेन भी करते हैं। इस बार उन्होंने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जो चर्चा का विषय बन गई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 27 Feb 2022, 8:32 PM IST

धर्मेंद्र ने सरेआम ट्रेन में पॉकेट मारते हुए शेयर की तस्वीर, बोले - 'ऐसा कभी मत करना'

धर्मेंद्र ने सरेआम ट्रेन में पॉकेट मारते हुए शेयर की तस्वीर, बोले - 'ऐसा कभी मत करना'

बॉलीवुड इंडस्ट्री में धर्मेंद्र को भले ही भारत का ही-मैन कहा जाता है, लेकिन उनके करियर की शुरुआत में एक समय ऐसा भी था जब धर्मेंद्र को दुनिया के सबसे हैंडसम एक्टर्स में से एक माना जाता था। आज भी धर्मेंद्र साहब की फैंन फॉलोइंग कम नहीं है। सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के साथ वह सोशल मीडिया पर खूब बातें भी करते हैं।

लेकिन धर्मेंद्र के बॉलीवुड करियर के शुरुआती दिन इतने आसान नहीं थे। धर्मेंद्र ने अपनी लाइफ में बहुत स्ट्रगल देखा है। अपनी पुरानी तस्वीरों और वीडियोज के जरिए वह फैंस तो ट्रीट करते रहते हैं। अपनी पोस्ट के जरिए वह लोगों को इंस्पायर करते रहते हैं। हाल ही में धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पॉकेट मारते हुए अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ एक्टर ने कुछ ऐसा लिखा है, जो आपको भी सोचने पर मजबूर कर देगा।

शेयर किए गए इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में धर्मेंद्र ट्रेन में सवार एक शख्स की जेब से पर्स पार करते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में वह लोकल ट्रेन की रेलिंग पकड़े कैमरे को देखकर आंख मार रहे हैं। ये तस्वीर भले ही किसी फिल्म का एक सीन हो मगर एक्टर ने इसे शेयर करते हुए जो कैप्शन दिया है वो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय बच्चन की पाकिस्तानी हमशक्ल ने शेयर की बेडरूम की तस्वीरें, अपने ग्लैमरस अंदाज से बना रही लोगों को दीवाना

कई बार रील लाइफ में रियल लाइफ की वो असलियत देखने को मिल जाती है, जिसकी हम कल्पना भी नहीं करते। धर्मेंद्र ने पॉकेट मारते हुए की इस तस्वीर को अपलोड करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ऐसा कभी मत करना क्योंकि हो सकता है ये आदमी अपनी बीमार मां की दवाइयां लेने जा रहा हो'। चोरी करते हुए की तस्वीर के साथ धर्मेंद्र ने फैंस को बहुत ही गहरा मैसेज दिया है।

धर्मेंद्र की इस तस्वीर पर उनके फैंस खूब रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि सन् 1960 में फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से अभिनय की शुरुआत करने के बाद पूरे तीन दशकों तक धर्मेंद्र फिल्मी दुनिया में छाये रहे। धर्मेंद्र ने 300 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है जिसमें 'अनुपमा', 'मँझली दीदी', 'सत्यकाम', 'शोले', 'चुपके चुपके' आदि शामिल है।

यह भी पढ़ें: अजय देवगन के साथ काम करने से पहले ही नर्वस हो गई थी ये एक्ट्रेस, मगर मिलने के बाद हो गई सहज