1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली हाइकोर्ट ने अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का टाइटल बदलने की याचिका पर विचार करने से किया इंकार, 10 जून को रिलीज होगी फिल्म

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की फिल्म 'पृथ्वीराज' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। मगर फिल्म के रिलीज होने से पहले विवादों में घिर गई थी, इस फिल्म के टाइटल को लेकर करणी सेना ने विरोध किया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 28 Feb 2022, 12:35 PM IST

दिल्ली हाइकोर्ट ने अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'पृथ्वीराज' का टाइटल बदलने की याचिका पर विचार करने से किया इंकार, 10 जून को रिलीज होगी फिल्म

दिल्ली हाइकोर्ट ने अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'पृथ्वीराज' का टाइटल बदलने की याचिका पर विचार करने से किया इंकार, 10 जून को रिलीज होगी फिल्म

बहुत दिनों से अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'पृथ्वीराज' टाइटल को बदलने के लिए विवादो में घिर गई थी। करणी सेना के फिल्म के टाइटल को लेकर आपत्ति जताते हुए दिल्ली हाइकोर्ट में याचिका दायर करवाई थी। अब इस फिल्म के टाइटल को लेकर दिल्ली हाइकोर्ट का फैसला आया है।

दरसअल, फिल्म पर इतिहास के साथ तथ्यात्मक छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं, जिसके चलते दो समाज आमने-सामने आ गए हैं। फिल्म का विरोध करते हुए राजस्थान में गुर्जर समाज के लोगों ने फिल्म की स्क्रीनिंग रोकने की धमकी दी। गुर्जर समाज का कहा था कि पृथ्वीराज गुर्जर थे लेकिन फिल्म में उन्हें राजपूत दिखाया जा रहा है।

वहीं, दूसरी तरफ राजपूत समाज के लोगों ने गुर्जर समाज के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया। करणी सेना ने फिल्म के टाइटल को लेकर विरोध किया और इसे बदलने की मांग की थी। मगर अब दिल्ली हाइकोर्ट ने इस फिल्म के टाइटल को बदलने की मांग वाली याचिका पर विचार करने से इंकार कर दिया है। अब ये फिल्म 10 जून को रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें: कैमरे के सामने कंगना रनौत ने पहनी जालीदार वनपीस, स्टाइल से ज्यादा ड्रेस खींच रहा ध्यान

आपको बता दें, यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही ये फिल्म महान राजा पृथ्वीराज चौहान पर आधारित है। इसे चंद्र प्रकाश द्विवेदी निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के अलावा संजय दत्त और सोनू सूद भी दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म से मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में डेब्यू भी करने वाली हैं। इसका टीजर रिलीज कर दिया गया है जिसमें अक्षय दमदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं. इसके निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं।

यह भी पढ़ें: इंडस्ट्री में आने से पहले सीए की पढ़ाई कर रहे थे सिद्धांत चतुर्वेदी, सपनों के खातिर तोड़ दिया था 4 साल का रिश्ता