उनकी आखिरी फिल्म 2013 में आई थी, जिसका नाम 'महाभारत और बर्बरीक' था। बाद में उन्होंने एक्टिंग को छोड़ दिया और फिर वजीरपुर में 'आम आदमी पार्टी' को ज्वॉइन करने के बाद राजनीति में शामिल हो गए थे। फिर बाद में वो भाजपा का हिस्सा बने। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई जगह हाथ आजमाए और उनमें सफलता भी हांसिल की। मगर अपने आखिरी वक्त में वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। उन्होंने पेंशन को लेकर सरकार से अपनी नाराजगा भी जाहिर की थी।