25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Naagin 6 13th March 2022 Written Update: नागिन की केंचुली लगी उर्वशी के हाथ, ऋषभ के पापा खोलेंगे प्रथा की पोल!

Naagin 6 13th March Spoiler Alert: नागिन 6 के अब आने वाले ट्रैक में कहानी में आपको कई ट्विस्ट एंड टर्न दिखने वाले हैं। मौजूदा ट्रैक के अनुसार, ऋषभ और प्रथा शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Mar 13, 2022

नागिन की केंचुली लगी उर्वशी के हाथ, ऋषभ के पापा खोलेंगे प्रथा की पोल!

नागिन की केंचुली लगी उर्वशी के हाथ, ऋषभ के पापा खोलेंगे प्रथा की पोल!

नागिन 6 में शनिवार की रात हमने देखा कि शादी के बाद ऋषभ और प्रथा की शादी के बाद मुंह दिखाई की रस्म होती है, लेकिन शादी की रात से ऋषभ के पिता गायब हैं इसलिए वह पुलिस के पास पहुंचता है। दूसरी तरफ प्रथा अपनी बहन महक के साथ भी उसे ढूंढने जंगल पहुंच जाती हैं। आखिरकार प्राथ उसे ढूंढ लेती है और अपनी शक्ति का इस्तेमाल कर उसे कीचड़ के दलदल में डुबो देती हैं।

तभी खोजी कुत्ते के इशारे पर पुलिस कीचड़ के दलदल तक पहुंचती है। ऋषभ अपने पापा को कीचड़ से निकाल कर बता लेता है। आने वाले ऐपिसोड में हम देखेंगे ऋषभ अपने पिता को घर लेकर आता है और फिर उन्हें होश आ जाता है। उसके पिता कहते हैं कि वह लड़की नहीं है, वो कुछ और है, वह अपना रंग बदलती है। वह बताता है कि वह लड़की अपनी आंखों से किसी की जान ले सकती है।

तो वहीं दूसरी तरफ रीम की मां प्रथा की अलमारी तक पहुंच जाती है और उसे शक हो जाता है कि ये लड़की कुछ और है। अलमारी से उसके हाथ में प्रथा की केंचुली लग जाती है। इस ऐपिसोड में और भी कईं ट्विस्ट आने वाले हैं। अब हमें एक बड़ा ट्रैक देखने को मिलने वाला है। जैसा कि सुधा चंद्रन और उर्वशी ढोलकिया शो में बेस्ट फ्रेंड के रोल में हैं। लेकिन अब सुधा को अपनी ही बेस्ट फ्रेंड से धोखा मिलने वाला है। क्योंकि जल्द आने वाली कहानी में उर्वशी का सुधा के ऑनस्क्रीन पति ललित से अफेयर ट्रैक देखने को मिलने वाला है!

यह भी पढ़ें: MTV Roadies में हुई Sonu Sood की धमाकेदार एंट्री, जानिए शो में क्या करने वाले हैं बॉलीवुड एक्टर

नागिन-6 की कहानी में इस बार लव ट्रायंगल देखने को मिलने वाला है। जैसा कि रितेश, प्रथा से सच्चा प्यार करता है लेकिन ऋषभ ने धोखे से उसकी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली है। ऐसे में रितेश फिर से कहानी में अपने प्यार को पाने की कोशिश करता हुआ दिखने वाला है। इसके अलावा इस शो में एक और एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है, और वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस शिखा सिंह हैं। उम्मीद की जा रही है कि शो में होने वाली यह नई एंट्री लोगों का खूब मनोरंजन करेगी।

यह भी पढ़ें: ये हैं हॉलीवुड के वो सेलेब्स जिन्होंने नहीं की कभी शादी, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान