scriptये हैं हॉलीवुड के वो सेलेब्स जिन्होंने नहीं की कभी शादी, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान | Hollywood Stars who never married,despite long-term relationships | Patrika News

ये हैं हॉलीवुड के वो सेलेब्स जिन्होंने नहीं की कभी शादी, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

Published: Mar 12, 2022 09:41:18 pm

Submitted by:

Archana Keshri

हॉलीवुड की बात करें तो ऐसे कई सेलेब्स हैं जिन्होंने 3 से 4 शादियां की हैं, मगर वहां कईं ऐसी हस्तियां भी हैं जिन्होंने कभी शादी ही नहीं की।

aaa_1.jpg
हॉलीवुड अपने आप में बहुत बड़ा परिवार है यहां आने के बाद कोई एक्टर और एक्ट्रेस खुद को अकेला महसूस नहीं करता हैं। यहां पर इनकी अलग ही दुनिया होती है। लेकिन इस ग्लैमर की दुनिया में आज भी कुछ हॉलीवुड स्टार्स अकेले ही जिंदगी जी रहे हैं। जी हां, बात कर रहे हैं उन फिल्मी स्टार्स की जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।
कई ऐसे सेलेब्स हॉलीवुड में मौजूद हैं जो शादी-विवाह में विश्वास नहीं करते हैं। इसके लिए उनकी अलग-अलग वजह सामने आई है। चलिए जानते हैं उन हॉलीवुड सेलेब्स के बारे में।

leonardo_dicaprio.jpg

लियोनार्डो डिकैप्रियो


हॉलीवुड के सबसे हॉट माने जाने वाले एक्टर ने कईं सुपरमॉडल्स को डेट किया है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी लियोनार्डो 47 साल के हो चुके हैं लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। लेकिन उन्होंने शादी न करने की कसम भी नहीं खाई है, हो सकता है की वो भविष्य में शादी करें। उन्होंने 2016 की एक परेड में बताया, “वो समय जरूर आएगा।” उन्होंने आगे कहा, “शादी एक ऐसी चीज है जिसकी आप भविष्यवाणी नहीं कर सकते, इसकी योजना नहीं बनाई जाती। ये जब होनी होती है हो जाती है।”

shakira.jpg

शकीरा


पॉप स्टार शकीरा ने कहा है कि वह कभी भी शादी नहीं करना चाहतीं. पत्नी की बजाय शकीरा को किसी की गर्लफ्रेंड कहलाना पसंद है। लंबे समय से एंटोनियो डे ला रू की गर्लफ्रेंड रही, ‘वाका वाका’ फेम स्टार ने 40वें गलस्टोनबुरी त्योहार के अवसर पर कहा कि वह कभी भी शादी के बंधन में बंधेंगी। उन्होंने कहा, “शादी करने का मेरा कोई इरादा नहीं है। मुझे हमेशा के लिए किसी की गर्लफ्रेंड होना ज्यादा रोमांटिक लगता है। मैं अभी जिस तरह हूं, वैसे ही रहना चाहती हूं।” अर्जेन्टीना के पूर्व राष्ट्रपति फर्नांडो डे ला रू के वकील बेटे एंटोनियो के साथ 33 वर्षीय गायिका के लंबे समय से प्रेम संबंध हैं, लेकिन दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है।

chris_evans.jpg

क्रिस इवांस


क्रिस इवांस एक हॉलीवुड एक्टर हैं जो मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में ‘कैप्टन अमेरिका’ के रूप में अपने किरदार के लिए लोकप्रिय हैं। वो 40 साल के हो चुके हैं और आज भी सिंगल हैं।

यह भी पढ़ें

गिरफ्तार हो गए ब्लैक पैंथर के डायरेक्टर! सामने आई सच्चाई तो पुलिस के उड़े होश

keanu_reeves.jpg

कियानू रीव्स


हम आधिकारिक तौर पर जानते हैं कि 1998 से 2001 तक कीनू रीव्स जेनिफर सिमे के साथ थे। वह 2018 से एलेक्जेंड्रा ग्रांट के साथ हैं। लेकिन उन्होंने शादी नहीं की है और कीनू रीव्स की कोई पत्नी नहीं है।

al_pacino.jpg

ऍल पचिनो


ऍल पचिनो ने कभी शादी नहीं की, मगर उनकी काफी गर्लफ्रेंड रही हैं और उनके 3 बच्चे भी हैं। फिल्म “द गॉडफॉदर” के 81 वर्षीय एक्टर ऍल पचिनो इस उम्र में भी शादी की संभावना से पूरी तरह इंकार नहीं करते। उन्होंने कहा कि अब भी उनका शादी करना संभव है।

simon_cowell.jpg

साइमन कॉवेल


‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ के जज साइमन कॉवेल ने अब तक शादी नहीं की है, हालांकि लॉरेन सिल्वरमैन से इसी साल यानी की जनवरी 2022 में सगाई की है मगर अब तक दोनों की शादी नहीं हुई है। दोनो का एक बेटा भी है। साइमन से एक बार इंटरव्यू में पूछा गया था कि वो शादी कब कर रहे हैं, तो उन्होंने जवाब दिया की शादी की कोई डेट नहीं होती, वो जब होनी होती है हो जाती है। उन्होंने शादी करने से इंकार भी नहीं किया है। अब देखना ये है की साइमन कॉवेल शादी कब करते हैं।

यह भी पढ़ें

हिंदू धर्म में आस्था रखते हैं ये हॉलीवुड सेलेब्स, एक तो रखती हैं नवरात्रि के व्रत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो