
दिल्ली की 'रामलीला' में ये टीवी एक्टर निभाएगा हनुमान का किरदार
दिल्ली की 'रामलीला' को काफी पसंद किया जाता है। इसके शुरू होने का लोग हर साल दिल से इंतजार करते हैं। ऐसे में हर साल की तरह ही इस साल भी रामलीला की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और जल्द ही लोग इसका आनंद भी ले पाएंगे। ऐसे में दिल्ली में होने वाली रामलीला में रात के भक्त हनुमान के किरदार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस बार ये रोल एक टीवी के बड़े कलाकार निभाने जा रहे हैं। खास बात ये है कि टीवी पर दिखाई जाने वाली 'रामायण' में एक्टर हनुमान का किरदार निभाया करते हैं, जिसको खूब पसंद भी किया जाता है।
बताया जा रहा है कि इस एक्टर के नाम को दिल्ली में होने वाली सबसे बड़ी रामलीला में हनुमान के किरदार के लिए फाइनल कर दिया गया है। सामने आ रही खबरों की माने तो इस किरदार के लिए टीवी एक्टर निर्भय वाधवा (Nirbhay Wadhwa) को हनुमान का किरदार के लिए चुना गया है। इस साल दिल्ली की रामलीला में निर्भय हनुमान बन राम की भक्ति करते नजर आएंगे।
इससे पहले निर्भय टीवी पर कई धार्मिक शो में हनुमान का किरदार निभा चुके हैं। इतना ही नहीं उनके किरदारों को और अभिनय को खूब पसंद भी किया जाता है। हाल में इस बारे में बात करते हुए एक्टर ने अपने किरदार का अनुभव साझा किया। एक्टर ने बाताय कि 'भारतीय टेलीविजन पर तरह-तरह के शोज में किरदार निभाना किसी वरदान से कम नहीं है'।
यह भी पढ़ें: 2024 का चुनाव लड़ने जा रही हैं पर Rakhi Sawant!
निर्भय आगे बताते हैं कि 'अब एक बार फिर से मैं दिल्ली की रामलीला में यही काम करने जा रहा हूं जिसे देखने लाखों लोग आएंगे'।उन्होंने आगे कहा कि 'मैंने पहली बार 2019 में दिल्ली रामलीला में हनुमानजी की भूमिका निभाई थी। जब आप डायलॉग बोलते हैं और जनता की आंखों में विश्वास देखते हैं, तो आपके सामने बैठकर वह अनुभव कमाल का होता है।'
निर्भय अब तक 'संकट मोचन महाबली हनुमान', 'कर्मफल दाता शनि' और 'विघ्नहर्ता गणेश' जैसे टीवी शोज में अपने दमदार अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं। बता दें कि हर साल दिल्ली की सबसे बड़ी रामलीला दिल्ली के लाल किले वाले मैदान में आयोजित की जाती है। ये मैदान राजधानी के सबसे पुराने रामलीला मैदानों में से एक है।
यह भी पढ़ें:फैन ने पूछा - 'हीरोपंती 2 करके कैसा लगा?', टाइगर ने कहा - 'रिलीज के बाद L...'
Updated on:
25 Sep 2022, 4:49 PM IST
Published on:
25 Sep 2022, 4:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.