1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फैन ने पूछा – ‘हीरोपंती 2 करके कैसा लगा?’, टाइगर ने कहा – ‘रिलीज के बाद L…’

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) हाल में अपने फैंस के साथ एक #ASK सेशन रखा था, जिसके दौरान उन्होंने कुछ सवालों के जवाब भी दिए। इसी बीच टाइगर के एक फैन ने उनसे 'हीरोपंती 2' (Heropanti 2) को लेकर सवाल किया, जिसका एक्टर ने बहुत ही अजीब जवाब दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 25 Sep 2022, 2:44 PM IST

Tiger Shroff On Film Heropanti 2

Tiger Shroff On Film Heropanti 2

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) इन दिनों अपमकिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। इसके साथ ही वो अपने कुछ समय सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ बिताना भी पसंद करते हैं। हाल में टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ एक #ASK सेशन रखा था, जिसमें उनके फैंस ने काफी सवाल पूछे थे, जिनमें से एक्टर ने कुछ चुनिंदा सवालों के जवाब दिए। इसी सेशन के दौरान उनके एक फैन ने टाइगर से उनकी फिल्म 'हीरोपंती 2' (Heropanti 2) को लेकर भी सवाल किया, जिसका एक्टर ने बेहद ही अजीब जवाब दिया, जिसको सुनने के बाद किसी की भी हंसी छूट जाए।

टाइगर के #ASK सेशन के दौरान उनके एक फैन ने उनसे पूछा कि 'हीरोपंती 2 करके कैसा लगा?'। फैंस के इस सवाल का जवाब देते हुए टाइगर ने कहा कि 'रिलीज होने से पहले बड़ा मजा आया, रिलीज के बाद L लग गए'। उनका ये जवबा तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो उनके फैंस को खूब पसंद भी आ रहा है और सबसे चेहरे पर हंसी भी आ रही है।

इतना ही नहीं टाइगर के फैंस उनको आगे की फिल्मों को अच्छे से और सोच समझ कर चुनने की सलाह भी दे रहे हैं। हालांकि, एक्टर के काफी फैंस ने इस पर काफी मजेदार कमेंट भी किए हैं। उनके एक एक ने लिखा कि 'जैकी दादा, टाइगर का अकाउंट चलाना बंद करो आप'। वहीं एक यूजर लिखता है कि 'भाई संभल जा, कुछ नहीं रखा हर बार उछल कूद में'।

यह भी पढ़ें: Urfi Javed का छलका 'दर्द ए डिस्को'


बता दें कि टाइगर श्रॉफ ने 'होरीपंती' से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था, जिसके उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। उनकी फिल्म 'हीरोपंती 2' इसी साल 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई। उनकी अब तक सबसे बड़ी फिल्म ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म 'वॉर' थी, जिसको खूब पसंद किया गया था।

वहीं अगर टाइगर के आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करें तो, वो जल्द ही एक बार फिर कृति सेनन (Kriti Sanon) के साथ फिल्म 'गणपत' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो अक्षय कुमार (Akshay Kumar ) के साथ फिल्म 'बड़े मियां, छोटे मियां' में भी नजर आएंगे। वहीं इस बार उनके फैंस उनकी आने वाली फिल्मों से बेहद आस लगाए बैठे हैं।

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की 'जवान' ने रिलीज से पहले ही कमा लिए करोड़ों रुपये!