2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हनुमान से लेकर मेघनाद तक ‘रामायण’ के ये कलाकार ले चुके हैं दुनिया से विदा…पर दिलों में आज भी हैं जिंदा

Ramanand Sagar Ramayan Actors: रामानंद सागर की 'रामायण' में अहम किरदार निभाने वाले कई कलाकार आज भी हमारे बीच मौजूद हैं, वहीं, कई अब इस दुनिया में नहीं हैं। 'रामायण' में भगवान हनुमान का रोल निभाने वाले दारा सिंह सहित 6 कलाकारों को गुजरे सालों हो गए हैं, पर जब तक वे जीवित रहे, तब तक उन्हें दर्शक भगवान की तरह पूजते रहे। कौन-कौन थे वो कलाकार और कब कहा उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा आईये जानते हैं।

3 min read
Google source verification
msg891835523-26127.jpg

रामानंद सागर की 'रामायण' में हनुमान जी का किरदार निभाने वाले दारा सिंह को हनुमान जी के रोल से एक अलग पहचान मिली थी। लेकिन 12 जुलाई 2012 को दारा सिंह ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। घर-घर में हनुमान के नाम से प्रसिद्ध हुए दारा सिंह पहले इस रोल के लिए मना चुके थे। उन्होंने जब हनुमान का रोल निभाया तब वह 60 साल के थे।

msg891835523-26130.jpg

रामानंद सागर के शो रामायण में रावण के किरदार में अरविंद त्रिवेदी खूब जचें थे। इस शो में उनका अलग ही ऑरा था। एक्टर को 6 अक्तटूबर 2021 में हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई थी। जब अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) का निधन हुआ, तो उन्हें धोती और राम नाम का पीला कुर्ता पहनाया गया था। वह असल जिंदगी में श्री राम के बहुत बड़े भक्त थे।

msg891835523-26131.jpg

रामायण में विजय अरोड़ा ने मेघनाद का किरदार निभाया था। हर किसी को वह मेघनाथ के रोल में बेहद पसंद आए थे। 62 साल के विजय अरोड़ा की मौत पेट में कैंसर की वजह से 2 फरवरी 2007 को हुई थी।

msg891835523-26133.jpg

संजय जोग ने रामानंद सागर की रामायण में भरत का किरदार निभाया था। लोगों को वह इस किरदार में काफी पसंद आए थे। 27 नवंबर 1995 में संजय जोग की मौत हो गई थी।

msg891835523-26135.jpg

रामायण में 'कुंभकर्ण' का किरदार नलिन दावे ने निभाया था। रामायण खत्म होने के दो साल बाद ही उनकी मौत हो गई थी। 50 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया से विदा ले ली थी।

msg891835523-26136.jpg

मूलराज राजदा ने 'रामायण' में सीता माता के पिता जनक की भूमिका निभाई थी। 23 सितंबर 2012 को उन्होंने दुनिया से विदा ले ली।

msg891835523-26137.jpg

रामायण' में रानी कैकयी की दासी मंथरा का रोल मशहूर एक्ट्रेस ललिता पवार ने निभाया था। उनकी एक्टिंग इतनी दमदार थी कि लोग उन्हें सच में मंथरा समझने लगे थे। उन्होंने 24 फरवरी 1998 में आखिरी सांसें ली थीं।