11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

आशा नेगी संग ब्रेकअप पर पहेली बार ऋत्विक धनजानी ने तोड़ी चुप्पी, 1 साल पहले टूटा था ये पवित्र रिश्ता

टीवी के मशहूर कपल्स में से एक थे ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी। एक वक्त था जब दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इस कपल को फैंस भी काफी पसंद किया करते थे। जब दोनों का ब्रेकअप हुआ तो सभी इस बात से हैरान हो गए थे। अब एक लंबे समय बाद ऋत्विक ने आशा संग हुए ब्रेकअप पर अफनी चुप्पी तोड़ी है।    

2 min read
Google source verification
Rithvik Dhanjani Asha Negi

Rithvik Dhanjani Asha Negi

नई दिल्ली। टीवी के मशहूर एक्टर ऋत्विक धनजानी कुछ समय पहले एक्ट्रेस आशा नेगी को डेट कर रहे थे। दोनों ही सीरियल पवित्र रिश्ता में साथ में काम कर रहे थे। जहां से दोनों की लव स्टोरी की शुरूआत हुई थी। फैंस के बीच भी ऋत्विक और आशा नेगी की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था, लेकिन बीते साल दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने लोगों का दिल तोड़ दिया था। ब्रेकअप के बाद ही दोनों ने इस बारें में किसी से भी कोई बात नहीं की थी। वहीं अब एक साल बाद ऋत्विक ने आशा नेगी संग हुए ब्रेकअप पर खुलकर बात की है। जिसकी चर्चा अब हर जगह हो रही है।

आशा नेगी संग ब्रेकअप पर बोले ऋत्विक धनजानी

दरअसल, चैट शो 'बाय इनवाइट ओनली सीजन 2' में ऋत्विक धनजानी पहुंचे थे। जहां उन्होंने आशा नेगी संग ब्रेकअप पर बात की। ऋत्विक ने कहा कि मैं अपने स्टार्स को धन्यवाद देना शुरू नहीं कर सकता, न केवल उस रिश्ते के लिए और ना केवल आशा के मेरे जीवन का हिस्सा होने के लिए बल्कि हर उस इंसान के लिए जो हम दोनों को एक साछ प्यार करता है। ऋत्विक ने बताया कि आज भी लोग उनसे पवित्र रिश्ता पर एक साथ बिताए वक्त के बारें में पूछा करते हैं।

आशा नेगी संग बिताए वक्त को ऋत्विक ने बताया खूबसूरत

ऋत्विक धनजानी ने आगे बताया कि 'मेरे प्यार का जश्न मनाया जाता है और इसके पंख अभी भी हैं। मैं भी सही जगह पर हूं और वो भी सही जगह पर है। मैं उनके लिए शुभकामनाएं देता हूं। ऋत्विक ने कहा कि उनकी जिंदगी में 9-10 साल उनके साथ काफी अच्छी चीज़ें थीं। आशा ने हमेशा उन्हें एक अच्छा इंसान बनाने में मदद की है।

जिसके लिए उनको जितना भी धन्यवाद कहें कम है। वो वक्त बेहद ही खूबसूरत था। ऋत्विक कहते हैं कि अब उन दोनों के पास अलग-अलग रास्ते और जर्नी है। यही वह है जो हर दिन को वो जीते हैं।'

यह भी पढ़ें- एकता के लिए ऋत्विक ने अपनी गर्लफ्रेंड आशा को किया इनकार

1 साल पहले हुआ था आशा-ऋत्विक का ब्रेकअप

आपको बतातें चलें कि काफी लंबे समय से ऋत्विक और आशा के ब्रेकअप की खबरें उड़ रही थीं। इस बात की भनक तब लगी जब दोनों ने ही सोशल मीडिया से एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था क्योंकि आशा नेगी और ऋत्विक टीवी वो कपल थे। जो खुलकर अपने रिलेशनशिप के बारें में अपने फैंस को बताते थे। अक्सर दोनों साथ में तस्वीरें और फनी वीडियोज पोस्ट करते रहते थे। जब अफवाहें बढ़ने लगी तो कपल ने खुद ही ब्रेकअप की खबरों को कन्फर्म करते हुए कहा कि वो दोनों अब साथ में नहीं हैं। इस बात से उनके फैंस को काफी बड़ा झटका लगा था।

यह भी पढ़ें- रिश्ता टूटने के बाद एक्ट्रेस Asha Negi ने तोड़ी चुप्पी, बातों-बातों में ही छलक उठा दिल का दर्द!