सलमान खान (Salman Khan) और टीवी के सबसे फेमस और पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) शुरूआत से ही अपने कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ शो में एक खास शख्स की एंट्री को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहा है। लोग इस शो को काफी पसंद करते हैं, लेकिन इस सीजन में शो में बतौर कंटेस्टेंट फिल्म निर्माता-निर्देशक साजिद खान (Sajid Khan) ने एंट्री ली है, जिसके बाद से लोग सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। दरअसल, साजिद खान का नाम कई विवादों के साथ-साथ MeToo Movement से भी जुड़ा हुआ है। निर्माता पर कई एक्ट्रेसेस के साथ-साथ मॉडल और पत्रकार महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।