
SHEHNAAZ GILL
एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद से ही शहनाज गिल को लेकर उनके फैंस फिकर मंद थे। उनकी मौत के बाद से ऐसे कई मौके आए जब शहनाज गिल को सोशल प्लेसेज पर देखा जरूर गया लेकिन उनके चेहरे से हंसी बेशक गायब थी। ऐसा लग रहा था उनकी जिंदगी की गाड़ी ट्रैक से उतर गई है। हालांकि उन्होंने कुछ वक्त के बाद ही काम पर वापसी कर ली थी लेकिन पहले वाली शहनाज को देख पाना उनके फैंस के लिए मुश्किल लग रहा था, लेकिन अब शहनाज गिल का एक वीडियो उनके फैंस को राहत दे रहा है।
शहनाज गिल को एक सगाई में स्पॉट किया गया। दरअसल शहनाज गिल आर्टिस्ट मैनेजर, प्रोड्यूसर कौशल की इंगेजमेंट पार्टी में शामिल होने गईं थीं। यहां वे अपने दोस्तों के साथ मुस्कुराती हुई नजर आईं। जिसे देखकर ये कहा जा सकता हैं कि उनकी जिंदगी ट्रैक पर आ गई है। इतना ही नही पार्टी में शहनाज गिल को डांस करते हुए भी देखा गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को लोग अब शेयर कर रहे हैं। वीडियो में शहनाज गिल दोस्तों के साथ 'झिंगाट' गाने पर डांस करती दिख रही हैं। दोस्त की इंगेजमेंट पार्टी के लिये शहनाज ने 'शिमरी ब्लैक कॉकटेल गाउन' पहनी थी। जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थीं।
वायरल डांस वीडियो में शहनाज के अलावा कई सेलेब्रिटीज को देखा जा सकता है। इसके साथ ही इस इवेंट की कई फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं, जिसमें टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारें नजर आ रहे हैं। इंगेजमेंट पार्टी में शहनाज के अलावा कश्मीरा शाह, मोनालिसा, विक्रांत सिंह और कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी को भी देखा गया। शहनाज गिल समेत सभी स्टार्स मौज मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले शहनाज गिल नेटफ्लिक्स के प्रमोशनल वीडियो में आईं थीं। इसके कुछ वक्त पहले ही शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर 'लुसिफर' सीरीज का पोस्टर शेयर किया था। इस पोस्टर में वो हॉलीवुड एक्टर 'टॉम एलिस' के साथ खड़ी दिखाई दे रहीं थीं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहनाज गिल टीवी रियालिटी शो बिग बॉस 13 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं थी। यही वह शो था जिससे शहनाज को असली पहचान मिली थी और इसी शो में लोगों ने उनकी और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती को काफी पसंद किया था। यही कारण था कि वे शो में टॉप थ्री की लिस्ट में शामिल हुईं थीं। शो से बाहर निकलने के बाद से ही उनके पास कई काम थे। इंडस्ट्री में लोगों ने उनको पूछना शुरु कर दिया था।
Published on:
27 Dec 2021 05:54 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
