6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Super Dancer Chapter 4: शो में आते ही शिल्पा शेट्टी ने की कंजक पूजा, छुए कंटेस्टेंट के पैर

तीन हफ्तों बाद एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी 'सुपर डांसर चैप्टर 4' के सेट पर लौटी हैं। जहां उनका काफी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इसी दौरान शिल्पा शेट्टी शो पर कंजक पूजा करती हुई भी दिखाईं दीं।

2 min read
Google source verification
Shilpa Shetty Performs Kanjak Pooja on Super Dancer 4

Shilpa Shetty Performs Kanjak Pooja on Super Dancer 4

नई दिल्ली। लंबे समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी काफी मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं। पति राज कुंद्रा के पोनोग्राफी केस में गिरफ्तार होने के बाद से शिल्पा ने रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' को कुछ समय के लिए छोड़ दिया था। तीन हफ्तों के बाद एक बार से शिल्पा ने शो पर शानदार वापसी की है। जज की कुर्सी पर बैठीं शिल्पा शेट्टी ने बच्चों की परफार्मेंंस को खूब एन्जॉय किया। इस दौरान कंटेस्टेंट अर्शिया ने मां वैष्णो देवी का रूप लेकर डांस किया। ये देख शिल्पा शेट्टी काफी भावुक हो गई थीं। शिल्पा ने जाकर अर्शिया के पैर छूए और कंजक पूजा करती हुईं दिखाई दीं।

शिल्पा शेट्टी ने किया कंजक पूजन

दरअसल, कंटेस्टें अर्शिया अमर चित्रकथा के रोचक प्रसंग दिखाती हैं। जिसमें वो वैष्णों माता की भूमिका भी निभाती हैं। ये देख गीता मां, अनुराग बासु और शिल्पा शेट्टी काफी भावुक हो जाते हैं। जहां गीता मां कहती है कि उन्हें ऐसा लगा जैसे उन्होंने मां के साक्षात दर्शन कर लिए हों, वहीं शिल्पा शेट्टी ने कहा कि "मैं बहुत आध्यात्मिक और समर्पित देवी भक्त हूं। मुझे अभी तक वैष्णो देवी जानें का मौका नहीं मिला है, लेकिन किसी दिन मैं जाना चाहूंगी। मैं अर्शिया के लिए कंजक पूजा करना चाहती हूं।" शिल्पा शेट्टी स्टेज पर जाकर अर्शिया के पैर छूकर कंजक पूजन करती हैं। ये एपिसोड जल्द ही टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।

शिल्पा शेट्टी का वीडियो हो रहा है वायरल

शो पर शिल्पा शेट्टी को कंजक पूजा करते देख उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आपको बता दें जब शिल्पा शेट्टी सुपर डांसर चैप्टर 4 के सेट पर पहुंची थीं। तो वो काफी उदास थीं। साथ ही मीडिया से बचते हुए वो सेट पर पहुंची थीं।

जैसे ही शिल्पा सेट पर पहुंची तो अनुराग बास, गीता कपूर और शो के सेट पर मौजूद तमाम लोगों ने बड़ी ही गर्मजोशी के साथ शिल्पा का स्वागत किया। अपने लिए इतना प्यार देख शिल्पा शेट्टी काफी भावुक हो गईं और सेट पर खड़े तमाम लोग भी इमोशनल हो गए।

यह भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी हुई धोखाधड़ी का शिकार, पुलिस ने किया मामला दर्ज

शिल्पा शेट्टी के बाद नज़र आए शो पर ये सितारें

जब तक शो में शिल्पा शेट्टी नहीं थी। तब दर्शकों को शो में कई अलग-अलग सेलेब्स देखने को मिल रहे थे। शो पर शिल्पा के जाते ही एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आई थीं। जिसके बाद जैकी श्रॉफ, सोनाली बेंद्रे, जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख शो पर बतौर गेस्ट शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें- जब बिना पैंट पहने एक्ट्रेस Shilpa Shetty दिखाई दी थीं सड़कों पर, फिर से वायरल हुई तस्वीर

शिल्पा शेट्टी की वापसी से खुश सेलेब्स

आपको बतातें चले कि 19 जुलाई 2021 को शिल्पा के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को पॉर्नोग्राफी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से ही वो जेल में हैं। इस मामले में शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ की जा रही थी। जिसकी वजह से शिल्पा ने कुछ समय के लिए शो को छोड़ दिया था। वहीं शो में वापसी करने के बाद जहां टीवी और बॉलीवुड के सितारे शिल्पा का मनोबल बढ़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग आज भी शिल्पा को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।