1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्वेता तिवारी ही नहीं, TV की ये चर्चित एक्ट्रेस भी हो चुकी हैं घरेलू हिंसा का शिकार

टीवी की कई जानी मानी अभिनेत्रीयों ने भी घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी हैं। इस लिस्ट में टीवी की कई जानी मानी अभिनेत्रीयों का नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में श्वेता तिवारी से लेकर रश्मि देसाई और दलजीत कौर तक का नाम भी शामिल है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manisha Verma

•

Updated: 27 Feb 2022, 12:13 PM IST

shweta tiwari to daljeet kaur these actresses faced domestic violence

shweta tiwari to daljeet kaur these actresses faced domestic violence

रश्मि देसाई

रश्मि देसाई ने टीवी एक्टर नंदीश संधू से शादी की थी। उनकी शादी लंबे समय तक चल नहीं पाई। दोनों की शादी चार साल में ही टूट गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मि ने नंदीश पर घरेलू हिंसा और धोखे के आरोप लगाकर तलाक लिया था। रश्मि देसाई ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अपने रिश्ते को खूबसूरत बनाना चाहती थीं, लेकिन नंदिश के व्यवहार ने सब खराब कर दिया था।

दलजीत कौर

टीवी एक्ट्रेस और 'नच बलिए 4' की कंटेस्टेंट रह चुकीं दलजीत कौर ने अपने पति शालीन भनोट पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने 2009 में टीवी एक्टर शालीन भनोट से शादी की थी। 2015 में दलजीत ने फिजिकल एब्यूज और धोखेबाज़ी का आरोप लगाया था और फिर तलाक ले लिया था।

श्वेता तिवारी

टेलीविजन एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की दो शादियां टूटने की मुख्य वजह घरेलू हिंसा ही थी। घरेलू हिंसा के कारण उनकी एक नहीं बल्कि 2 शादियां टूट गई हैं। इसका खुलासा वह खुद कई इंटरव्यू में कर चुकी हैं. श्वेता ने कहा था कि उनकी बेटी पलक ने उन्हें पहली शादी में पिटते हुए देखा हैं। श्वेता की पहली शादी राजा चौधरी से हुई थी. घरेलू हिंसा से परेशान होकर श्वेता ने राजा से तलाक ले लिया था। इसके बाद श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) से दूसरी शादी की लेकिन यहां भी उन्हें मारपीट और गाली गलौज का शिकार होना पड़ा।

रिया पिल्लई

एक्ट्रेस और मॉडल रिया पिल्लई भी घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी हैं। टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस को कोर्ट ने दोषी पाया था। साथ ही उन्हें मॉडल रिया पिल्लई को मुआवजा भी देना पड़ा था। रिया पिल्लई ने साल 2014 में लिएंडर पेस पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।