
Silsila Badalte Rishton ka 2
टीवी शो 'Silsila Badalte Rishton ka' का सीजन 2 जल्द ही दस्तक देने वाला है। इसकी स्टार कास्ट भी खुलासा हो गया है। बताया जा रहा है कि दूसरे सीजन में पहले पार्ट का ही फॉलोअप दिखाया जाएगा। खबरों के अनुसार मिष्ट और परी अब बड़ी हो गई हैं और इन्हीं दोनों के जीवन में लव लाइफ पर कहानी आगे बढ़ेगी।
हाल ही में सिलसिला के दूसरे पार्ट का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। 5 मार्च को इस शो के सीजन 2 का प्रीमियर जारी किया जाएगा। शो में पूरे एक जनरेशन का लीप दिखाया जाएगा। कास्ट की बात करें तो इसमें तेजस्वी प्रकाश, कुणाल जय सिंह, अनेरी वजानी और रोहन गंदोत्रा, मुख्य भूमिका में नजर आएंगें।
बताया जा रहा है कि तेजस्वी और अनेरी, मिष्टी और परी के रोल में दिखेंगी। कुणाल, इस सीरियल में फैशन फोटोग्राफर का रोल प्ले करते नजर आएंगे। रोहन गंदोत्रा, जो पिछली बार दिल से दिल तक में नजर आए थे वे वीर का रोल प्ले करते नजर आएंगे। दर्शक इस शो के सीजन 2 को लेकर बहुत उत्साहित हैं।
Published on:
02 Mar 2019 04:46 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
