
Ssharad malhotra
टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' से मशहूर हुई अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दहिया के एक्स बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा इन दिनों काफी चर्चा में है। शरद के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। हाल ही में उनकी शादी का कार्ड सामने आया है। सोशल मीडिया पर शादी कार्ड जबरदस्त वायरल हो रहा हैं। पिछले कुछ दिनों से मीडिया में खबरे आ रही थी कि शरद जल्द ही शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 20 अप्रेल को रिप्की भाटिया के साथ शरद शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे। उनके वेडिंग कार्ड्स को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जाता है। शरद और रिप्की का पेस्टल ग्रीन वेडिंग कार्ड बेहद आकर्षक है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे उनकी वेडिंग कार्ड पर शादी की तारीख और वेन्यू भी दिया गया है। शरद इन दिनों 'मुस्कान' शो में नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि साल 2006 में 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से टेलीविजन की दुनिया में एंट्री करने वाली दिव्यांका और उनके एक्स बॉयफ्रेंड शरद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2013 में दोनों अगल हो गए। इसके बाद दिव्यांका ने विवेक दहिया से शादी कर ली।
Updated on:
13 Apr 2019 07:40 pm
Published on:
13 Apr 2019 01:58 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
