
Sushant Singh Rajput
डांस रियलिटी शो 'Super Dancer Chapter 3' पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो के पिछले एपिसोड में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Jeetendra और अभिनेत्री Jaya Prada नजर आए। दोनों ने शो में खूब मस्ती की और डांस करते दिखे थे। इस शो में अभिनेता Sushant Singh Rajput और Bhumi Pednekar अपनी फिल्म 'Son Chiraiya' के प्रमोशन के लिए पहुंचे। सुशांत ने होस्ट रित्विक धनजानी के साथ जबरदस्त डांस कॉम्पटीशन किया।
हाल ही में सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर शो के कुछ वीडियो शेयर की है। एक वीडियो में सुशांत शो के होस्ट रित्विक धनजानी के साथ 'तू मेरी गर्लफ्रेंड' पर गाने पर जबरदस्त डांस कॉम्पटीशन करते हैं।
View this post on InstagramA post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
डांस बाद सुशांत बताते हैं कि ये मेरा दामाद है। यह सुनकर एक बार तो सभी चौंक गए। उन्होंने बताया कि रित्विक धनजानी ने 10 साल पहले उनके साथ एक शो किया था, जिसमें रित्विक ने उनके दामाद की निभाई थी।
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'सोनचिड़िया' रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म चंबल के डाकूओं के जीवन पर आधारित है। सुशांत और भूमि के अलावा मनोज वाजपेयी, रणवीर शौरी और आशुतोष राणा भी मुख्य भूमिका में है।
Published on:
02 Mar 2019 12:55 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
