28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की दयाबेन हैं करोड़ों की मालकिन, शो के लिए लेती थीं मोटी फीस

कई सालों से शो से दूर होने के बाद भी दिशा वकानी की पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई है। उन्हें लोग आज भी उतना ही पसंद करते हैं और उनका शो में वापस आने का इंतजार कर रहे हैं। शो के मेकर्स उन्हें वापस लाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 5 Nov 2021, 5:08 PM IST

Disha Vakani

Disha Vakani

नई दिल्ली। सब टीवी पर टेलीकास्ट होने वाले 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो को काफी पसंद किया जाता है। यह शो लंबे वक्त से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है। यह टीवी पर चलने वाला सबसे लंबा शो है। शो में कई तरह के किरदार हैं जिनका अलग-अलग अंदाज है। हर किरदार को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। वहीं, शो में लीड रोल में नजर आने वाले जेठालाल और दयाबेन का किरदार बेहद पॉपुलर है। हालांकि, लंंबे वक्त से दयाबेन के रोल में दिखाई देने वालीं एक्ट्रेस दिशा वकानी शो से गायब हैं।

कई सालों से शो से दूर होने के बाद भी दिशा वकानी की पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई है। उन्हें लोग आज भी उतना ही पसंद करते हैं और उनका शो में वापस आने का इंतजार कर रहे हैं। शो के मेकर्स उन्हें वापस लाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन आज हम आपको बताते हैं कि दिशा वकानी की नेट वर्थ कितनी है।

यह भी पढ़ें: विराट कोहली के जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिशा वकानी तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक एपिसोड के लिए एक से डेढ़ लाख रुपए प्रति एपिसोड चार्ज करती हैं। ऐसे में वह 2017 में हर महीने ₹20 लाख कमाती थीं। वहीं, दिशा वकानी की कुल संपत्ति 37 करोड़ रुपए बताई जाती है। इसके अलावा, उनके पास एक बीएमडब्ल्यू कार भी है।

यह भी पढ़ें: जब सुष्मिता सेन के बॉयफ्रेंड रोहमन ने कह डाली थी ऐसी बात, सुनकर आप भी करेंगे तारीफ

बता दें कि दिशा वकानी का जन्म 17 अगस्त 1978 को अहमदाबाद, गुजरात में हुआ था। साल 1997 में उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। तारक मेहता शो से पहले दिशा ने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए काफी स्ट्रगल किया। उन्होंने शुरुआती दिनों में बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम किया। दिशा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें अपने पास्ट को लेकर किसी तरह का कोई गम नहीं है। उन्होंने कहा कि जब मैं यहां नई-नई आई थी तो मुझे पता नहीं था कि अच्छा काम कहां मिलता है। इसके बाद दिशा ने 'देवदास', 'मंगल पांडे: द राइजिंग', 'जोधा अकबर', 'सी कंपनी', 'लव स्टोरी 2050' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।