अनुष्का आगे लिखती हैं, ''तुम बेहतर तरीके से बढ़ रहे हो क्योंकि तुम खुद में कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रखते और निडर हो। मुझे पता है हम सोशल मीडिया पर ऐसे बात करने वाले लोगों में से नहीं हैं। लेकिन कभी-कभी मैं चिल्लाकर दुनिया को बताना चाहती हूं कि तुम कितने कमाल के इंसान हो। वो लोग सौभाग्यशाली हैं जो तुम्हें सही में जानते हैं. हर चीज को और रोशन और खूबसूरत बनाने के लिए शुक्रिया. ओह, और हैप्पी बर्थडे क्यूटनेस।'' अनुष्का का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनके पोस्ट पर कुछ ही देर में तीस लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।