24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब तारक मेहता की साधी-सादी माधवी भाभी का बोल्ड रूप आया था सामने, बीड़ी पीते हुए तस्वीर हुई वायरल

सोनालिका जोशी कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। वहीं, तारक मेहता शो के जरिए वह 13 साल से माधवी बनकर लोगों को एंटरटेन कर रही हैं। शो में वह एक सीधी-सादी गृहणी के रूप में दिखाई गई हैं लेकिन असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 18 Sep 2021, 6:56 PM IST

sonalika.jpg

Sonalika Joshi

नई दिल्ली। टीवी पर यूं तो कई शो आते हैं लेकिन लोगों के दिलों में अपनी छाप बस कुछ ही शो छोड़ पाते हैं। उन्हीं में से एक शो है सब टीवी पर टेलीकास्ट होने वाला 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' यह शो सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। यह टीवी का सबसे लंबा चलने वाला शो है। इसी से आप इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगा सकते हैं। शो में कई अलग-अलग किरदार नजर आते हैं, जिनका अपना ही अंदाज है। शो में हर कैरेक्टर को एक आदर्श रूप में दिखाया गया है लेकिन असल जिंदगी में सभी का अपना एक रूप है। जैसे की शो में माधवी भाभी का किरदार निभाने वालीं सोनालिका। वह रियल लाइफ में काफी कूल व बिंदास हैं।

लद्दाख की कड़कड़ाती ठंड में तारक मेहता की सोनू ने पहना बिकिनी टॉप, तस्वीर हुई वायरल

सोनालिका जोशी कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। वहीं, तारक मेहता शो के जरिए वह 13 साल से माधवी बनकर लोगों को एंटरटेन कर रही हैं। शो में वह एक सीधी-सादी गृहणी के रूप में दिखाई गई हैं लेकिन असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस हैं। एक बार उनका एक फोटोशूट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था। फोटो में वह हाथ में बीड़ी लिए हुए नजर आईं। जिसे उन्होंने मुंह पर लगाया हुआ था। फोटो में उनके बाल भी बहुत छोटे दिख रहे हैं। मल्टी कलर की जूलरी पहने सोनालिका लुक बिल्कुल अलग लग रहा था। उनका ये बोल्ड लुक पहले किसी ने नहीं देखा था।

निया शर्मा ने धूमधाम से किया गृह प्रवेश, आप भी देखें उनके नए आलीशान घर की तस्वीरें

बता दें कि सोनालिका जोशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर ४ लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ऐसे में वह फैंस के साथ आए दिन अपनी तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं। सोनालिका ने 5 अप्रैल, 2004 को समीर जोशी के साथ शादी की थी। जिससे उनको एक बेटी भी है। उसका नाम आर्या जोशी है। सोनालिका अपने परिवार के साथ भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।