फिल्म में राणा रणबीर, गुरप्रीत घुग्गी, बब्बल राय, आरुषि शर्मा, राघवीर बोली, स्मीप सिंह और वड्डा ग्रेवाल अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं. दिव्या दत्ता फिल्म में मां का किरदार निभा रही हैं. वहीं गिप्पी ग्रेवाल ने इस फिल्म को प्रड्यूस किया है. वहीं अगर कपिल शर्मा के शो की बात करें तो इस बार शो में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और शालिनी पांडे (Shalini Pandey) अपनी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का प्रमोशन करने पहुंचेगे. शो के प्रोमो भी रिलीज किए जा चुके हैं, जिसमें कपिल इन स्टार्स के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं.