वहीं जब कंगना ने मुनव्वर को टॉप थ्री में जगह बनाने वालों में पहली प्रतियोगी के तौर पर ऐलान किया तो, उन्होंने ये भी खुलासा किया कि उन्हें 18 लाख से ज्यादा वोट मिले हैं. शो में मुनव्वर ने अपने कॉम्पिटिट कंटेस्टेंट्स को ताना मारते हुए मजाकिया अंदाज में कहा था कि 'जिन लोगों ने कहानी घर घर की की तरह लॉक अप खेला, वे शो से बाहर हो गए हैं और जिन्होंने इसे कसौटी जिंदगी की की तरह खेला है, वे अब फाइनल हैं'. बता दें कि शो के पहले सीजन जीतने वाले मुनव्वर को ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपए की प्राइज मनी और फ्री में इटली ट्रिप का इनाम दिया गया है.