
कौन है शीजान खान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड
Tunisha Sharma Death Case: ‘अली बाबा दास्तान ए काबुल’ (Ali Baba: Dastaan-E-Kabul) फेम एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) ने शनिवार को टीवी सीरियल 'अलीबाबा' के सेट के मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में दिवंगत एक्ट्रेस की मां को तुनिषा के बॉयफ्रेंड और को-एक्टर शीजान खान (Sheezan Khan) पर शक है। तुनिषा की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया था। बहरहाल, शीजान चार दिन की पुलिस रिमांड पर है। तुनिषा आत्महत्या केस में पुलिस ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए है। इस केस में अब शीजान की सीक्रेंट गर्लफ्रेंड की बात सामने आई है। आपको बता दें कि पुलिस लगातार शीजान (Sheezan Mohammad Khan) से उनकी सीक्रेट गर्लफ्रेंड के बारें में पूछताछ कर रही है। तुनिषा के फैंस कई सवाल खड़े कर रहे हैं जैसे की क्या शीजान खान की इस सीक्रेट गर्लफ्रेंड से कभी मिली थी तुनिषा, या फिर कभी तुनिषा की शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड से हुई थी बातचीत, जिसके चलते दिवंगत एक्ट्रेस Tunisha Sharma ने यह दर्दनाक कदम उठाया। पुलिस लगातार शीजान खान से उनकी सीक्रेट गर्लफ्रेंड के बारें में पता लगाने की कोशिश कर रही है।
सीक्रेट गर्लफ्रेंड के बारें में हो रही है पूछताछ
जब से शीजान मोहम्मद खान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड की बात सामने आई है तभी से पुलिस लगातार इस मसले पर कार्यवाही कर रही है। लेकिन (Tunisha Sharma) के फैंस लगातार यही सवाल कर रहे है कि आखिर किसने तुनिषा को शीजान (Sheezan Mohammad Khan) की सीक्रेट गर्लफ्रेंड के बारे में बताया होगा, और क्या तुनिषा की आत्महत्या की वजह हैं शीजान की यह सीक्रेट गर्लफ्रेंड। इस मामले में पुलिस शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड (Sheezan Khan Secret Girlfriend) से कॉन्टेक्ट करने की पूरी कोशिश में लगी हुई है।
यह भी पढ़ें : 20 साल की उम्र में तुनिषा शर्मा ने की आत्महत्या
शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड का क्या रोल है
पुलिस लगातार तुनिषा के सुसाइड मामले में हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस तुनिषा की आत्महत्या में शीजान (Sheezan Khan) की सीक्रेट गर्लफ्रेंड का क्या रोल है? फिलहाल वालीव पुलिस इस सवाल के जवाब तलाशने में पूरी तरह से जुट गई है।
यह भी पढ़ें : नाती को दुलारती नजर आईं नीता अंबानी, कई किलो सोना दान करेगा अंबानी परिवार
शीजान ने पुलिस को तुनिषा से ब्रेकअप की वजह बताई
शीजान खान से हुई पूछताछ में यह चौंकने वाली बात सामने आई है कि शीजान खान ने तुनिषा की आत्महत्या से पहले ही उनसे ब्रेकअप कर चुके थे। (Sheezan Khan Mohammad) शीजान ने ब्रेकअप की वजह तुनिषा और खुद की उम्र और धर्म बताई है। शीजान ने पुलिस को यह भी बताया कि श्रद्धा मर्डर केस के बाद से एक्ट्रेस काफी तनाव में थी।
यह भी पढ़ें : ढूंढिए कहां है उर्फी जावेद की ताले वाली इस ड्रेस की चाबी
तुनिषा के परिवार ने शीजान पर लगाए यह आरोप
तुनिषा (Tunisha Sharma) के परिवार वालों ने शीजान पर एक्ट्रेस को धोखा देने और कई लड़कियो के साथ रिलेशनशिप में रहने के आरोप लगाए हैं। तो वहीं तुनीषा की मां ने गुहार लगाई है कि आरोपी शीजान (Sheezan Khan) को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : उर्फी जावेद की बोल्ड फोटोज
तुनिषा शर्मा (Tunsha Sharma Suicide case) सुसाइट केस में पुलिस लगातार शीजान खान से (Sheezan Khan Mohammad) जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पूरे मामले की सच्चाई सबके सामने आएगी।
यह भी पढ़ें : दिशा पाटनी बॉयफ्रेंड संग लिफ्ट में हुईं बेकाबू
Published on:
26 Dec 2022 02:59 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
