27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रवी दुबे को Best Kisser Man बताने पर ट्रोल हुईं Nia Sharma, ट्रोलर्स बोले- ‘तलाक करवाएगी’

जमाई राजा 2.0 में किसिंग सीन्स को लेकर बोलीं निया शर्मा एक्टर रवि दुबे को एक्ट्रेस ने बताया बेस्ट किसर मैन सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 23 Feb 2021, 3:18 PM IST

Tv Actress Nia Sharma Trolled for calling Ravi Dubey Best Kisser Man

Tv Actress Nia Sharma Trolled for calling Ravi Dubey Best Kisser Man

नई दिल्ली। टीवी की बोल्ड एक्ट्रेस निया शर्मा ( Nia Sharma ) वैसे तो अपने जबरदस्त अंदाज के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इन दिनों में वह अपने जमाई राजा 2.0 ( Jamai Raja 2.0 ) को लेकर सुर्खियों में बनी हुईं है। एक बार फिर से निया और एक्टर रवि दुबे ( Ravi Dubey ) की जोड़ी धमाल मचाती हुई नज़र आ रही हैं। जमाई राजा 2.0 में इस बार निया ने रवि संग खूब इंटीमेट सीन्स दिए हैं। हाल ही में एक अवॉर्ड शो में निया ने रवि संग हुए किसिंग सीन्स को लेकर बात कही। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- फिल्मों में मां का रोल निभाने वाली Urmila Bhatt का हुआ दुखद अंत, गला काटकर की गई थी हत्या

हाल ही में दादा साहब फाल्के अवॉर्ड्स 2021 का आयोजन किया गया था। वहीं निया शर्मा को भी दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से नवाज़ा गया। इस दौरान निया ने शो में रवि दुबे संग दिए इंटीमेट सीन्स पर बात करते हुए रवि को 'बेस्ट किसर मैन' बताया। अब निया के इस बयान पर सोशल मीडिया उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई है। लोगों ने निया के बयान पर कहा कि रवि दुबे और सरगुन मेहता के बीच क्लेश करवा देंगी। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि, 'सरगुन भाभी अब बोलेंगी पता नहीं कौन सा नशा करती है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये तलाक करवाएगी।'

वैसे आपको बता दें निया से पहले रवि की पत्नी सरगुन मेहता ( Sargun Mehta ) भी शो में दिखाए गए इंटीमेट सीन्स पर बयान दिया था। सरगुन ने कहा था कि 'उन्हें ऑनस्क्रीन पति के बोल्ड सीन्स से कोई दिक्कत नही है।' सरगुन ने यह भी कहा कि 'लोग उनसे अक्सर पूछते हैं कि उन्हें यह देखकर बुरा नहीं लगता है? वहीं सरगुन ने मस्तीभरे अंदाज में कहा था कि 'निया संग किसिंग सीन देते वक्त बस यही बात कही थी कि उन्हें बेस्ट किसर बनना है।'