6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिना खान से लेकर गौहर खान समेत करती हैं हार्डकोर वर्कआउट, फैंस को करती हैं प्रेरित

अभिनेत्रियों को खुद को फिट और सुंदर रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। वो कई तरह की एक्सरसाइज करती हैं। सोशल मीडिया पर भी ये अभिनेत्रियां अपनी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती हैं। जिसे देखने के बाद कई लोग उनसे प्रेरित होते हैं।

2 min read
Google source verification
Tv Actresses Workout

Tv Actresses Workout

नई दिल्ली। बॉलीवुड-टीवी इंडस्ट्री की सभी अभिनेत्रियां खुद को फिट रखने में विश्वास रखती हैं। तभी वो जितना वक्त अपने काम पर लगाती हैं। उससे कई ज्यादा वक्त वो जिम में पसीना बहाने में लगाती हैं। ऐसा नहीं कि ये तमाम अभिनेत्रियां नॉर्मल वर्कआउट करती हैं, बल्कि कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो हार्ड वर्कआउट करती हुईं दिखाई देती हैं। अक्सर ये एक्ट्रेसेस सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती हैं। जिसे देखने के बाद उनके फैंस उनसे काफी प्रेरित होते हैं।

शिखा सिंह

टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य और कुंडली भाग्य जैसे शो में काम कर पहचान हासिल करने वाली एक्ट्रेस शिखा सिंह को भी फिट रहने का काफी शौक है। अपने करियर के शुरुआती दिनों में वो वेटलिफ्टिंग करती थीं।

शेफाली जरीवाला

'कांट लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला सालों बाद भी लोगों के दिलों पर छाईं हुई हैं। शेफाली काफी फिट और स्ट्रॉन्ग हैं। शेफाली योगा और कार्डियो करती है।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर सुनकर बिगड़ी शहनाज गिल की हालत, पिता बोले- 'वो ठीक नहीं है'

गौहर ख़ान

गौहर खान अपनी खूबसूरती और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती है। गौहर पॉवर योगा करने के साथ-साथ इंटेस वर्कआउट करती हैं।

छवी मित्तल

एक्ट्रेस छवि मित्तल अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने 2 बच्चों को जन्म भी दिया है। बावजूद इसके एक्ट्रेस काफी फीट हैं। छवि मित्तल भी काफी जिम में वर्कआउट करते हुए तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती हैं।

यह भी पढ़ें- Siddharth Shukla Death: ऐसा था सिद्धार्थ शुक्ला का करियर, शहनाज गिल थी उनके दिल के सबसे क्लोज

बानी जे

एक्ट्रेस बानी जे इंडस्ट्री की बाकी अभिनेत्रियों से अलग हैं। उन्हें उनके रफ एंड टफ लुक के लिए भी जाना जाता है। बानी को भी जिम से काफी प्यार हैं। बानी को वेटलिफ्टिंग करना काफी पसंद है। बानी को देख कई और लड़कियां भी इंस्पायर होती है।

शमा सिकंदर

शमा सिकंदर को इंडस्ट्री में फिटनेस फ्रीक के नाम से भी जाना जाता है। शमा वेटलिफ्टिंग और किक बॉक्सिंग भी करती हैं। शमा भी सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती हैं।

मंदिर बेदी

मंदिर बेदी 48 साल की हो चुकी हैं और आज भी वो बिल्कुल फिट हैं। मंदिर बेदी भी जिम में बहुत हार्डकोर वर्कआउट करती हैं।शमा सिकंदर
शमा भी एक उन टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्हें फ़िटनेस फ़्रीक कहा जाता है. वो सोशल मीडिया पर लगातार अपने वर्कआउट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. वेटलिफ़्टिंग के साथ ही उन्हें किक बॉक्सिंग भी बहुत पसंद है.

हिना खान

टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखती हैं। उन्हें अक्सर जिम में ही स्पॉट किया जाता है। हिना अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने वर्कआउट की कई वीडियोज और तस्वीरें भी अपलोड करती हैं। जिन्हें देख उनके फैंस काफी प्रेरित होते हैं।