
नरेंद्र मेनारिया/खरसाण. खरसाण खेरोदा थाना ने मंंगलवार को 20 किलो डोडा चूूरा के साथ एक को गिरफ्तार किया है । खेरोदा थानाधिकारी पूूनाराम गुर्जर ने बताया कि मुखबिर की सूूचना पर एनएच 76 नवानिया रोड पर नाकाबंदी के दौरान सफेद रंग की बिना नम्बर की एक कार मंगलवाड़़ की तरफ से आई जिसके अन्दर एक व्यक्ति बैठा हुआ दिखाई दिया जो पुलिस जाप्ता को बावर्दी देखकर गाड़़ी़ को भगाने की कोशिश की। जिस पर उक्त गाड़़ी़ व गाड़़ी़ के चालक को थानाधिकारी व जाप्ता ने घेरा देकर पकडा एवं चालक को नाम पता पूूछा तो अपना नाम गंगाराम पिता भंंवराराम जाति जाट उम्र 21 साल निवासी पनावडा थाना बायतु जिला बाडमेर का होना बताया एवं गाड़़ी़ बिना नम्बरी अपने गांंव के दोस्त पोखरराम जाट की होना बताया। उक्त वाहन के अंदर देखने पर गाडी के पीछे की तरफ डिक्की के अंंदर दो प्लास्टिक के कटटेे भरे हुए पडे थे । उक्त प्लास्टिक के कटटोंं में कुल अवैध डोडा चूूरा 20 किलो ग्राम जब्त कर अभियुक्त गंगाराम को गिरफ्तार कर लिया। डोडा चूूरा परिवहन में प्रयुक्त बिना नम्बरी गाड़़ी़ को जब्त किया गया , एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उच्चाधिकारियोंं के निर्देशानुसार अनुसंधान थानाधिकारी रणधीर सिंह थाना भींडर के द्वारा किया जा रहा है । इस नाकाबंदी में थानाधिकारी पूूनाराम गुर्जर , कानि शीसराम, राजुराम , राजेश कुमार, दुधाराम, व सरकारी जीप चालक नेमीचंद आदि मौजूद थे ।