5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाइवे पर 15 दिन से अधरझूल में लटका 11 हजार केवी बिजली लाइन का खम्भा , हादसे का अंदेशा

हाइवे पर 15 दिन से अधरझूल में लटका 11 हजार केवी बिजली लाइन का खम्भा , हादसे का अंदेशा
less than 1 minute read
Google source verification
विद्युत पोल पर जलकर खाक हो गया मजदूर

labour died on electricity pole due to current in kuchera of Nagaur

उमेश मेनारिया/मेनार. नेशनल हाइवे 76 डाक बंगला के पास 15 दिन पहले टूूटा इलेवन केवी हाइटेंशन बिजली लाइन का पोल हादसे का सबब बना हुआ है। डाक बंगले के पास उदयपुर चितोड़ राेेड पर हाइवे निर्माण के दौरान डंपर की टक्कर से 15 दिन पहले टूटे पाेेल की किसी ने अभी तक सुध नहींं ली। बिजली के तार लटके हुए हैंं वहींं एक तार पेड़ के सहारे अटका पड़ा है । खंभा तीन जगह से टूूटा है और भगवान भरोसे अटका हुआ है । नजदीक ही ट्रैफिक रहने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है । पास ही खेत मालिक अम्बा लाल सोनियानवाला ने ठेकेदार को कई बार कहा लेकिन वह इसे ठीक करवाने के नाम पर आना कानी कर रहा है। बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचित करने के बाद भी किसी ने सुध नहींं ली। आसपास के खेत मालिकोंं को हर पल हादसे की चिंता लगी हुई है किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका है जिससे सभी के मन मेंं भय कायम है।