5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर में एक दिन में सामने आए 49 नए पॉजिटिव, कुल संख्या हुई 182

- कांजी का हाटा से ही सामने आ रहे सर्वाधिक मरीज
less than 1 minute read
Google source verification
उदयपुर में एक दिन में सामने आए 49 नए पॉजिटिव, कुल संख्या हुई 182

उदयपुर में एक दिन में सामने आए 49 नए पॉजिटिव, कुल संख्या हुई 182

भुवनेश पंड्या

उदयपुर. उदयपुर में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को अपराह्न तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार उदयपुर में कोरोना मरीजों की संख्या बढकऱ 182 तक पहुंच चुकी है। सोमवार को 49 नए पॉजिटिव सामने आए हैं। सीएमएचओ दिनेश खराड़ी ने बताया कि अब तक कुल 4 हजार 386 सेम्पल लिए जा चुके है, जिनमें से 182 की रिपोर्ट की पॉजिटिव है। खराड़ी ने बताया कि 49 में से सर्वाधिक 46 मामले अकेले कांजी के हाटा सहित समीपस्थ क्षेत्र के हैं, जबकि दो कुम्हारवाड़ा, एक गुलाबबाग के बालाजी काम्प्लेक्स आईस फेक्ट्री क्षेत्र का है।

----

सोमवार को मिली दो रिपोर्ट के हाल:

- पहली रिपोर्ट सामने आई इसमें कुल 42 जांचे गए नमूनो में से सभी नेगेटिव आए।

- दूसरी रिपोर्ट में जांचे गए 58 नमूनों में से सभी नेगेटिव सामने आए।

-----

चार जगह पर लिए लोगों के नमूनों नगर निगम टाउन हॉल, जगदीश चौक, धानमंडी और कांजी का हाटा में चार स्थानों पर लोगो के नमूने

लिए गए। जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग मिलकर ये जानकारी जुटाना चाह रहा है कि यदि वायरस कम्प्यूनिटी में फैल रहा है, तो किस स्तर तक संक्रमण हुआ है। शहर स्क्रीनिंग प्रभारी डॉ शंकर बामनिया ने बताया कि जो रेंडम सैंपलिंग की जा रही है, इससे पता चलेगा कि संक्रमित लोगों की संख्या किस स्तर तक जा सकती है। टीम को जैसे-जैसे पॉजिटिव मरीजों के आने की सूचना मिली तो टीम घर पहुंचती रही और मरीजों को हॉस्पिटल भी ले पहुंचाती रही।

---

-सैम्पलिंग करने वाली और मरीजों को घर से हॉस्पिटल ले जाने वाली टीम: इंचार्ज डॉ शंकर बामनियाडॉ अनिल मीनाडॉ राजेश पितलियाडॉ सुनील सुराणाडॉ अजय सिंहडॉ आशीष कुलदीपडॉ शीतल मीणाप्रकाश डामोरजगदीश मारूगौरव राठौड़दिनेश रेगरसीमा शर्मारेखा कल्पना पटेल है