5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्‍थान में यहां दो वाहनों की भ‍िड़ंत ने छीनी 4 ज‍िंंदगि‍यां, हादसा इतना भयानक था क‍ि उड़ गए कारों के परखच्‍चे..

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
accident at udaipur-chittor highway

राजस्‍थान में यहां दो वाहनों की भ‍िड़ंत ने छीनी 4 ज‍िंंदगि‍यां, हादसा इतना भयानक था क‍ि उड़ गए कारों के परखच्‍चे..

उदयपुर. उदयपुर- च‍ितौडग़ढ़ नेशनल हाईवे पर मंगलवाड़ चौराहे के पास शन‍िवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दो कारों की भ‍िड़ंत में 4 जनों की मौके पर ही मौत हो गई जब‍क‍ि 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर मंगलवाड़ थाना पुल‍िस मौके पर पहुंंची। घायलों को एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय रेफर क‍िया गया। हादसे की जानकारी पर सैैकड़़ा़ेें ग्रामीण इकट्ठा हो गए। क्रेन पहुंचने के बाद कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया। मृतकों में बाप-बेटी सहित 3 जने शामिल हैं। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को एमबी चिकित्सायल रैफर किया गया। यहां पहुंचते कानोड़ के रावतपुरा निवासी नारायण पुत्र अंबालाल मेघवाल, राधेश्याम पुत्र अजयराम मेघवाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। नारायण की पुत्री माया मेघवाल ने उपचार के दौरान मौत हो गई। नारायण की पत्नी मांगी बाई की हालत गंभीर बनी हुई है। सिर में गहरी चोट लगने के कारण उसे न्यूरोसर्जरी वार्ड में बेहोशी हालत में भर्ती कराया गया है।

READ MORE : चितौड़-उदयपुुुर नेशनल हाइवे पर हुआ दर्दनाक हादसा...दो कार की भिड़ंत में 4 की मौत, देखें तस्‍वीरें..

बाप-बेटी व रिश्तेदार की असामयिक मौत की सूचना मिलने के बाद मृतकों के रिश्तेदार, परिजन व ग्रामीण उदयपुर एमबी चिकित्सालय पहुंच गए और देर शाम पोस्टमार्टम कर शव अपने पैतृक गांव लेकर रवाना हो गए। इस दुर्घटना में एक अन्य कार में सवार अजमेर निवासी अरविंद कुमार पुत्र पदमकुमार जैन की भी मौत हो गई। उसका शव चितौड़ के डूंगला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रखवाया गया है । पुलिस ने मृतक के परिवार को अजमेर सूचना भिजवाई है। इधर, दुर्घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। मार्ग से गुजरते वाहनचालकों और ग्रामीणों ने दोनों वाहनों में फंसे लोगों को बाहर न‍िकाला। भ‍िड़ंत इतनी जोरदार थी क‍ि वाहन के परखच्‍चे उड़ गए और चालक उसमें बुरी तरह फंस गया। पुल‍िस ने क्रेन की सहायता से कार की चेस‍िस काटकर शव बाहर न‍िकाला। सूचना पर मंगलवाड़ थाना पुल‍िस घायलों व मृृृृतकों काेे उदयपुर रैफर क‍िया।