5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक जाजम पर जुटा समाज: अग्रसेन शोभायात्रा को लेकर समाज ने कसी कमर

agarsen jayanti 29 सितम्बर को महाराज अग्रसेन की जयंती मनाएंगा समाज
less than 1 minute read
Google source verification
एक जाजम पर जुटा समाज: अग्रसेन शोभायात्रा को लेकर समाज ने कसी कमर

एक जाजम पर जुटा समाज: अग्रसेन शोभायात्रा को लेकर समाज ने कसी कमर

उदयपुर. agarsen jayanti अग्रसेन महाराज की 5143वीं अवतरण जयंती के उपलक्ष्य में 29 सितम्बर की सुबह 8.30 बजे से राजस्थान महिला विद्यालय गेट संख्या 2 से शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर समाज में उत्साह बना हुआ है। इसे लेकर सकल अग्रवाल (agarwal samaj) समाज प्रतिनिधि, अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति की बैठक मुख्य जयंती संयोजक मदनलाल अग्रवाल की अध्यक्षता व राजेश अग्रवाल के संयोजन में हुई। इस मौके पर 40 से अधिक आयोजन समितियों के कामकाज की समीक्षा हुई। प्रवक्ता नारायण अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा का आकर्षक बनाने के हर संभव प्रयास हो रहे हैं। रथ के सारा अग्रबन्धु मेवाड़ी, पाग-साफे के साथ सफेद कुर्ता पायजामे में चलेंगे। महिलाएं पारम्परिक वेषभूषा चुन्दडी-लहरियों पहनकर कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। स्वागत समिति अध्यक्ष कैलाशचन्द्र अग्रवाल, प्रकाशचन्द्र अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, जगदीश भण्डारी, वैष्णव पंचायत महासचिव संजय अग्रवाल, संयोजक अशोक अग्रवाल, दीपक मित्तल, मुकेश अग्रवाल एवं अन्य ने कार्य समीक्षा की। इधर, कलाश यात्रा संयोजक चंद्रा अग्रवाल, नीतू गुप्ता, आशा अग्रवाल सहित अन्य ने भी कार्य समीक्षा की।

अग्रसेन मनोरंजन मेला
अग्रवाल वैष्णव समाज के तत्वावधान में अग्रसेन मनोरंजन मेले का शुभारंभ रविवार दोपहर ३ बजे से अग्रवाल भवन परिसर सूरजपोल में होगा। agarsen jayanti समाज के प्रवक्ता गौरव बंसल ने बताया कि इस मनोरंजन मेले में सभी स्टॉल अग्रवाल वैष्णव समाज महिला एवं पुरूष की ओर से लगाई जाएगी।