सूत्रों की मानें तो शाही शादी उदयपुर में ही होगी, लेकिन अम्बानी के परिवार के यहां आने के बाद ही अंतिम निर्णय होगा। अापकाे बता दें कि आकाश अंबानी की सगाई श्लोका मेहता के साथ 24 मार्च को हुर्इ थी। सगाई का जश्न मनाने के लिए मुंबई में अपने परिवार और दोस्तों के लिए अंबानी परिवार ने एक भव्य पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी में कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की थी।