
उदयपुर . शहर में आंगनवाड़़ी महिला कर्मचारियों ने मोहता पार्क से रैली निकाल कर जिला कलेक्ट्री पर प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय आंगनवाड़़ी महिला संघ ने अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर चेतक सर्कल स्थित मोहता पार्क से रैली निकाली। रैली मोहता पार्क से चेतक सर्कल, हाथीपोल, अश्वनी बाजार,देहलीगेट होते हुए कलक्ट्री पहुंचे व प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया । उन्होंने मांग की कि हमें राज्य कर्मचारियों का दर्जा दिया जाए व न्यूनतम वेतन दिया जाए । अगर 31 जनवरी से पहले मांगें नहीं मानी गई तो 31 जनवरी को दिल्ली में भव्य प्रदर्शन किया जाएगा व आने वाले चुनावों में सरकार के विरुद्ध मतदान नहीं करेगी जो इनकी मांगें मानेगा उन्हीं को मतदान करेगी।