उदयपुर। उदयपुर के गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। शुक्रवार शाम को सामग्री से भरे सेना के ट्रक में आग लग गई। आग के बाद ट्रक में विस्फोट होने लगा। ट्रक में भीषण आग लगने पर ट्रक में लगातार रुक रुक कर विस्फोट होने से गोगुंदा- पिंडवाड़ा हाईवे मार्ग दस से पंद्रह किलोमीटर तक पूरी तरह हुआ बाधित हो गया। सूचना पाकर पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, ट्रक में धमाकों के कारण आसपास के लोग सहम गए थे। घटना के बाद सेना के जवानों ने उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी। दमकल की गाड़ियों ने तीन घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पाया।