27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG! ये क्या, यहां पद एक और दो पदाधिकारियों ने घोषित किए दो नाम

भींडर. नगर भाजपा की राजनीति में दो दिशाओं में बढ़ रही है।
2 min read
Google source verification
bhinder political news

भींडर. नगर भाजपा की राजनीति में दो दिशाओं में बढ़ रही है। मामला किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पद से जुड़ा है, जिसके लिए मोर्चा के जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष ने नाम घोषित किए हैं। कार्यकर्ता असमंजस में हैं कि आखिर किसे अधिकृत मानें। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह चूंडावत ने 27 नवंबर को भींडर के महेन्द्रसिंह पंवार को मोर्चा का भींडर मंडल अध्यक्ष मनोनीत करने का पत्र जारी किया। इसकी भनक पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों को चली तो उनके गुट का व्यक्ति नहीं होने से खलबली मच गई।


भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरालाल पण्डिया ने तीसरे ही दिन 30 नवंबर को किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पद पर भीण्डर के ही चतरसिंह रावल को मनोनीत कर दिया। इधर, पंवार ने कार्यकारिणी की घोषणा भी कर दी। उन्होंने महामंत्री पद पर लालबहादुर व्यास, उपाध्यक्ष भगवती अहीर, ओमप्रकाश सोनी व दिलीप वेद, कोषाध्यक्ष विमलप्रकाश पुरोहित, प्रचार मंत्री मांगीलाल गायरी, मीडिया प्रभारी भगवतीलाल गायरी, मंत्री भगवतीलाल खटीक, जगदीश माली, विनोद माली, देवीलाल गायरी सहित 21 सदस्यों की टीम बनाने के साथ इसकी सूची मोर्चा जिलाध्यक्ष चूंडावत को भेज दी है।

READ MORE: VIDEO: यहां थानाधिकारी के खिलाफ लगाया गया मारपीट सहित झूठे मामले में फंसाने का आरोप... क्‍या झूठ है क्‍या सच..जानें पूरा मामला

मंडल अध्यक्ष ने की मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा
भाजपा भींडर अध्यक्ष हीरालाल पण्डिया ने विधानसभा प्रभारी गणपतलाल मेनारिया की अनुशंसा पर मंडल के विभिन्न मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा की है। ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष पद पर चमनलाल सोनी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष लोकेश कुमार मीणा, अनुसूचति जाति मोर्चा अध्यक्ष विजयराज जनुतरिया, किसान मोर्चा चतरसिंह रावल, अल्पसंख्यक मोर्चा कुतुबुद्दीन बोहरा व महिला मोर्चा अध्यक्ष पद पर ममता महात्मा को मनोनीत किया गया है।

जानकारी नहीं है
किसान मोर्चा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी महेन्द्रसिंह पंवार को सौंपी थी। वह पहले भी युवा मोर्चा अध्यक्ष का कार्य सम्भाल चूके हैं। इसे देखते हुए ही मनोनयन किया। दूसरे नाम की घोषणा की जानकारी मुझे नहीं है।
कुलदीपसिंह चूंडावत, जिलाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा, उदयपुर

READ MORE: Destination Wedding : एक्टर हारून और मॉडल पामेला उदयपुर में हुए एक-दूजे के... देखें तस्‍वीरें

नियमों के अनुसार ही की घोषणा
मंडल के अधीन मोर्चों के अध्यक्ष की घोषणा जिला संगठन की ओर से मंडल की अनुशंसा पर ही हो सकती है। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष गुणवंतसिंह झाला ने भी विभिन्न मोर्चा के पदों की घोषणा के लिए मंडल अध्यक्ष को ही अधिकृत करने की बात कर रखी है। इसके अनुसार ही हमने 30 नवंबर को अध्यक्षों घोषणा की थी।
हीरालाल पंडिया, अध्यक्ष, भाजपा भींडर मंडल

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग