5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात को बाइक से घर लौट रहा था, अचानक पैंथर ने कर द‍िया हमला…

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
PANTHER ATTACK

पैंथर के हमले में बाइक चालक घायल

पारसोला. पारसोला-देवला मार्ग पर बुधवार रात बाइक से घर जा रहे एक व्यक्ति पर पैंथर ने हमला कर दिया। घायल को स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। ग्राम पंचायत भरकुंडी अंतर्गत सुंडिया निवासी मोतिया (35) पुत्र आलिया रात करीब नौ बजे बाइक से घर लौट रहा था तभी पैंथर ने हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से वह बाइक से गिर गया। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंंचे व उसे स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। चिकित्सक के मुताबिक मोतिया के चेहरे पर पंजे के निशान पाए गए हैाा। उसका प्राथमिक उपचार किया गया है। सूचना पर थानाधिकारी केसुलाल मौके पर पहुंचे। सूचना के बावजूद वन विभाग से कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।

READ MORE : बच्चा बाल्टी में गिरकर मरा या नहीं, कमेटी देगी रिपोर्ट

विद्युत तार गिरा, करंट से वृद्धा झुलसी
झाड़ोल. ब्राह्मणों का खेरवाड़ा में बुधवार को खेतों में गिरे विद्युत तार के करंट से वृद्धा गम्भीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों ने निगम में फोन कर शट डाउन कराया।108 एम्बुलेंस से झुलसी महिला को झाड़ोल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया, जहां से उदयपुर रेफर किया गया।
ब्राह्मणों का खेरवाड़ा निवासी कुरी बाई (60) पत्नी उदयलाल जोशी बुधवार अपरान्ह करीब 3 बजे खेत पर जा रही थी तभी करंट से झुलस गई। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने फोन कर विद्युत सप्लाई बन्द कराई।