
मेवाड़ में जीत के लिए भाजपा ने बनाई यह बड़ी रणनीति, अब कार्यकर्ता करेंगे कुछ ऐसा...
डॉ सुशील सिंह चौहान/उदयपुर. संभाग मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को हुई भाजयुमों की बैठक को संबोधित करते हुए उदयपुर शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया मोर्चा के युवाओं का उत्साहवद्र्धन किया। इतना ही नहीं विधानसभा चुनाव में उदयपुर जिले से 8 में से 6 सीटों पर हुई जीत का सेहरा उनके सिर बांधने से भी परहेज नहीं किया। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कटारिया ने कहा कि उनकी लड़ाई कांग्रेस विचारधारा से है। आजादी के बाद अधिकांश समय सत्ता पर रहने वाली कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कटारिया ने कहा कि भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश में केवल 4 वर्षों में इतना विकास किया है, जितना कांग्रेस ने पूरे कार्यकाल में नहीं किया। कटारिया ने आगामी लोकसभा के लिए कार्यकर्ताओं से कहा कि 7-12 जनवरी घर-घर जाकर नवमतदाता के पत्रक वितरण करें। वहीं 13-20 जनवरी तक भरे हुए फार्म पुन: जिम्मेदारी से एकत्रित करें। इसके लिये मण्डल एवं वार्डवार बैठकें कर 2-2 के ग्रुप बनाकर 7 दिन का अभियान चलाएं। उन्होंने आगामी चुनाव में कार्यकर्ताओं से 4 गुना मेहनत कर परिणाम लाने की अपील की।
इससे पहले कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेंद्र भण्डारी ने की। शहर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़ एवं अन्य नेताओं ने विचार व्यक्त किए। साथ ही अभियान के तहत अगली रणनीति बताई। डॉ. ओम पारीक, विरेन्द्रसिंह सिसोदिया, रणजीतसिंह दिगपाल, कमलेश प्रजापत, हेंमत दया, मोहन पटेल, उंकार मेनारिया, दीपक सिंह चौहान, नरपतसिंह गहलोत, अशोक नागदा सहित अन्य पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे। संचालन जिला महामत्री मोहन गुर्जर तथा आभार महामंत्री गोपाल जोशी ने जताया।
Updated on:
06 Jan 2019 01:10 pm
Published on:
06 Jan 2019 01:10 pm
