
बॉर्डर होम गार्ड्स का रहेगा बजरी खनन पर पहरा
सलूंबर . उदयपुर वृत्त क्षेत्र में बजरी के अवैध खनन illegal mining की रोकथाम को लेकर राज्य बॉर्डर होमगार्ड्स border homeguard को लगाकर निगरानी चौकी स्थापित करने की तैयारी की जा रही है।
खनन विभाग ने नेशनल ट्रिब्यूनल, नई दिल्ली के निर्देशानुसार बजरी के अवैध खनन एवं निर्गमन की प्रभावी रोकथाम के लिए उदयपुर वृत्त के बांसवाड़ा, डूंगरपुर, राजसमन्द, प्रतापगढ़ एवं उदयपुर क्षेत्र में 73 बोर्डर होमगार्ड के नियोजन के आदेश जारी किए है। उदयपुर में 22 एवं सलूम्बर में 22 होमगार्ड नियोजित किए गए हैं। सलूंबर, गिर्वा, वल्लभनगर, लसाडिय़ा एवं सराड़ा तहसील क्षेत्र के मुख्य बजरी उत्पादक गांवों में नदी-नालों के समीप निगरानी चौकी स्थापित कर बॉर्डर होमगार्ड तैनात किए जाएंगे। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सलूम्बर, सराड़ा, गिर्वा, वल्लभनगर, लसाडिय़ा एवं झल्लारा के विकास अधिकारी को इन गांव के राजीव गांधी सेवा केंद्रों में बॉर्डर होमगार्ड के निवास के लिए मूलभूत सुविधाएं एवं ठहराने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
शोरूम में दो वर्ष पूर्व चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
सलूंबर . समीपवर्ती दूदर के शोरूम से 2 वर्ष पूर्व नकदी चुराने के दो आरोपियों वाला उर्फ वालिया (३५) पुत्र खुमा मीणा निवासी केवदा एवं भेरा (२३) पुत्र मोताजी मीणा निवासी सरवणी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाधिकारी हनवंत सिंह सोढा ने बताया कि आरोपी अक्टूबर 2017 की रात को नवनीत मोटर्स के शोरूम का ताला तोडक़र तिजोरी में रखे एक लाख 96 हजार रुपए एवं शोरूम के पास स्थित नरेंद्र सुथार की दुकान का ताला तोडक़र 20 हजार रुपए के चुरा ले गए थे।
Published on:
03 Dec 2019 12:54 am
