
उदयपुर . शहर में मंगलवार को दूधतलाई में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक की पहचान युवा क्रिकेटर गगन नेभनानी के रूप में की गई। डूबने की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह दूध तलाई में गगन नेभनानी पुत्र सूरज नेभनानी निवासी वर्मा कॉलोनी, सेक्टर 9 अपने दोस्तों के साथ नहाने पहुंचा था। जहां अधिक गहराई में जाने से वह खुद को संभाल नहीं पाया और डूब गया। उसके बहुत देर तक बाहर नहीं आने पर दोस्तों को उसके डूबने की आशंका हुई और उसकी तलाश शुुुरू कर दी। काफी देर तलाश करने पर आखिर एक तैराक गगन को ढूंढकर उसे ऊपर लाया। तुरंत सभी ने उसके बचाव के प्रयास किए और उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृृृत घोषित कर दिया।
डूबने की सूचना मिलते ही परिजन समेत कई और रिश्तेदार, पड़ोसी व अन्य जान-पहचान के लोग अस्पताल में जुट गए। परिजनों की वहां बेटे की मौत की खबर सुनकर रूलाई फूट पड़ी। लोगों ने उन्हें सांत्वना दी।