11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब तो हद ही हो गई…उदयपुर में यहां घर में ही जा घुसा सांड, मची चीख पुकार

उदयपुर में घर में घुसा सांड, घर वालों, पड़ोसियों ने मुश्किल से निकाला बाहर

2 min read
Google source verification
bull attack in udaipur

उदयपुर . शहर के वॉल सिटी में बुधवार शाम भाजपा नेता को जख्मी करने वाले सांड को पकडऩे के लिए नगर निगम की टीम को पसीना आ गया लेकिन देर रात तक सांड पकड़ में नहीं आया। गुरुवार सुबह टीम ने फिर प्रयास शुरू किए और क्षेत्रवासियों की मदद से सुबह साढ़े नौ बजे सांड को गणेशघाटी क्षेत्र से पकड़ा। वहीं, दूसरी ओर शहर के आयड़ क्षेत्र में गुरुवार देर रात को एक सांड ने लोगों को परेशान कर दिया। सांड एक घर में घुस गया जिससे लोग भयभीत हो गए और आसपास के लोग जमा हो गए।

क्षेत्रवासियों के अनुसार आयड़ में आवारा सांड घर में घुस गया और परिवार ऊपरी मंजिल पर था। एकाएक सांड देखा तो सब ऊपर से चिल्लाते हुए नीचे आए। शोर मचाकर और लकड़ी बताकर सांड को बाहर निकाला। उदयपुर में बुधवार को सांड ने एक भाजपा नेता को नीचे गिरा दिया तो गत दिनों फ्रांस के पर्यटकों घायल कर चिकित्सालय पहुंचा दिया।

READ MORE: PICS: केवल जयपुर ही नहीं टूरिस्ट सिटी उदयपुर के भी हैं कुछ ऐसे हाल, नहीं चेता नगरनिगम


जैसे ही चांदपोल क्षेत्र में सांड के आंतक से हुई घटना की सूचना महापौर को पीडि़त से मिली तो उन्होंने जिस टीम को मौके पर भेजा वे रात तक प्रयास करती रही लेकिन सांड इधर से उधर भागता रहा। स्वास्थ्य अधिकारी नरेन्द्र श्रीमाली ने गुरुवार सुबह वापस टीम को भेजा। सांड को पकडऩे के लिए निगम की टीम के साथ पार्षद पंकज भंडारी, गणपतलाल सोनी और जख्मी हुए भाजपा नेता विजय सिंह के साथ कार्य योजना तैयार की गई। सांड को चारों तरफ से घेरना होगा, इस बीच वहां पर युवा क्रांति संगठन की टीम के कार्यकर्ताओं को भी लगा दिया। बाद में सांड को पकडऩे का रेस्क्यू शुरू किया गया और टीम ने सांड को चारों तरफ से घेरा। करीब साढ़े नौ बजे सांड को गणेशघाटी क्षेत्र में पकड़ा गया और उसे काइन हाउस की गाड़ी में शिफ्ट किया।


क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस
सांड को पकडऩे के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत महसूस की। क्षेत्र के लोगों ने निगम की टीम को कहा कि सांड तो पकड़ लिया लेकिन और भी जो आवारा मवेशी हैं, उनको रोज पकड़ कर ले जाओ, घर से निकलना मुश्किल हो गया है।