
उदयपुर . प्रदेश की मुखिया गुजरात से गुरूवार को उदयपुर पहुंची। उदयपुर एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार भेंट भी की। गुजरात दौर के बाद प्रदेश की मुख्यमंत्री गुरूवार शाम डबोक एयरपोर्ट उदयपुर पहुंची। दरअसल, वे बांसवाड़़ा़ जानेवाली थी लेकिन निजी हेलिकॉप्टर से उड़ान के दौरान रात्रि का कारण बताते हुए उनके हेलिकॉप्टर को यहां उतारा गया । करीब 6.15 बजे एयरपोर्ट पहुंची सीएम के स्वागत के लिए भाजपा नेता और प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उनके स्वागत के लिए पहुंचे।
इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला प्रतापनग्र थानाक्षेत्र से ग्ाुजरते हुए निजी होटल के लिए रवाना हुआ । सीएम रात्रि विश्राम उदयपुर में ही करेंगी। इस बीच आनन फानन में सीएम के उदयपुर रूकने की सूचना मिलने से विभागीय प्रतिनिधियों में हलचल मच गई। एकाएक कार्ययोजना बनाते हुए सीएम के बेड़े में एम्बुलेंस व फायरब्रिगेड को शामिल किया गया। सीएम के शुक्रवार सुबह 8 बजे जयपुर प्रस्थान की उम्मीद है। लेकिन इस बीच उनके बांसवाड़ा जाने के लेकर भी प्रशासनिक अमले में चर्चाएं बनी रहीं। सीएम की सुरक्षा में सभी अधिकारी लगे रहे। सीएम के यहां होने से सभी की सांसें फूली रहीं।
गुजरात में अच्छा माहौल
एयरपोर्ट से होटल के लिए रवाना होते वक्त मीडिया से बातचीत में वसुंधरा राजे ने कहा कि गुजरात में लोगों में अच्छा माहौल है । वहां पर जो टारगेट पार्टी के हैं वह पूरे होंगे । इसके अलावा वसुंधरा राजे ने वहां के नतीजों को लेकर आत्मविश्वास जताया और कहा कि गुजरात में अगर अच्छे नतीजे आएंगे तो इसका लाभ प्रदेश में होने वाले चुनाव में भी मिलेगा।
Updated on:
12 Oct 2017 07:52 pm
Published on:
12 Oct 2017 07:42 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
