scriptकांग्रेस के स्थापना दिवस पर गोष्ठी पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास बोली… संविधान बदलने वालों की सरकार को उखाड़ फेंके | Congress Foundation Day in udaipur | Patrika News
उदयपुर

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर गोष्ठी पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास बोली… संविधान बदलने वालों की सरकार को उखाड़ फेंके

उदयपुर. पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास ने कहा कि संविधान को बदलने की बात करने वाली भाजपा की सरकार को जड़ मूल से उखाड़ फेंके।

उदयपुरDec 29, 2017 / 07:06 am

Mukesh Hingar

Congress Foundation Day in udaipur

उदयपुर . पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास ने कहा कि संविधान को बदलने की बात करने वाली भाजपा की सरकार को जड़ मूल से उखाड़ फेंके।
डॉ. व्यास गुरुवार को अशोकनगर स्थित विज्ञान समिति में कांग्रेस के स्थापना दिवस पर ‘कांग्रेस पार्टी के इतिहास एवं देश के विकास में उसके योगदान’ विषयक विचार गोष्ठी को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहकर भारत के विकास के लिए काम किए, पार्टी के मूल में लोकतंत्र है। भविष्य के लिए हमें यह स्थापना दिवस प्रेरणा दे, भाजपा ने जो वातावरण देश में फैला रखा है उसको समाप्त करें। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री बयान दे रहे हैं कि संविधान को बदलना हमारा अधिकार है।
READ MORE : शिल्पग्राम उत्सव में अंतिम चरण में बढ़ी मेलार्थियों की रेलमपेल, संबलपुरी, छापेली, लावणी और बिहू ने मनमोहा

जिनकी संविधान बदलने की मंशा हो, उन्हें आमजन की फ्रिक नहीं हो सकती है, ऐसी भाजपा की सत्ता को जड़ मूल से निकाल फेंकने के लिए पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता फिर सेवा के लिए तैयार हो जाए। पूर्व सांसद रघुवीर मीणा ने कहा कि स्वतंत्र भारत की लड़ाई से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में कांग्रेस पार्टी ने महत्ती भूमिका निभाई है। इससे पूर्व शहर अध्यक्ष गोपालकृष्ण शर्मा के पार्टी ध्वज फहराया। गोष्ठी को पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, पूर्व अध्यक्ष डॉ. मधुसूदन शर्मा, प्रदेश सचिव पंकज कुमार शर्मा, नीलिमा सुखाडिय़ा, दिनेश श्रीमाली, बाबूलाल जैन, गोपाल राय नागर, गणेश डागलिया, डॉ. अमिता सिंघवी, मोहनलाल शर्मा, दिनेश दवे, विनोद जैन, फिरोज अहमद शेख आदि ने संबोधित किया।

किया वरिष्ठजनों का सम्मान
देहात जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 133वें स्थापना दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान एवं विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। देहात कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने पार्टी का ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा व देहात झाला ने वरिष्ठजन जगन्नाथ शर्मा, पूर्व प्रधान मांगी लाल चौधरी, उंकारलाल मेनारिया, जयप्रकाश वाणावत, लक्ष्मीनारायण पण्डया, हरिश आर्य, कचरूलाल कुम्हार, अजीज खान पठान, रूपसिंह खराड़ी का सम्मान किया गया। इसी प्रकार गुलाबीबाई प्रभाकर का उनके निवास पर जाकर सम्मान कर कांग्रेसजनों ने आशीर्वाद लिया। विचार गोष्ठी में पीसीसी सदस्य गोवर्धनसिंह चौहान, निर्मला चौधरी, देहात कांग्रेस सचिव देवेन्द्रसिंह शक्तावत, मंहामंत्री दिलीप प्रभाकर, डी.एल सुथार आदि उपस्थित थे। इसी तरह इंटक कार्यालय पर गोष्ठी में इंटक प्रदेश अध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली, ख्यालीलाल मालवीय, नारायण गुर्जर, आदि ने विचार व्यक्त किए। देहात जिला कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष दयालाल चौधरी के नेतृत्व में ध्वज वंदन किया। मुख्य अतिथि प्रदेश अतिरिक्त मुख्य संगठक महेश त्रिपाठी थे। गिर्वा ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष विष्णु पटेल ने स्वागत किया।
Congress Foundation Day in udaipur
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो